Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तानी सीनेटर को अमेरिका आने की इजाजत नहीं, वीजा से इनकार
    दुनिया

    पाकिस्तानी सीनेटर को अमेरिका आने की इजाजत नहीं, वीजा से इनकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान की सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी को वीजा देने से मना कर दिया है. अमेरिका की इस मनाही के बाद हैदर पाकिस्तान की सीनेट के प्रतिनिधि के तौर पर अब संयुक्त राष्ट्र संघ की इंटर- पार्लियामेंट्री यूनियन की मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. अमेरिका के इनकार के बाद पाक प्रतिनिधमंडल ने अपना दौरा रद्द कर दिया है. यह मीटिंग न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में होने वाला है. इस मीटिंग में पाक सीनेट के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को हिस्सा लेना था. यह मीटिंग 13 और 14 फरवरी को होने वाली है.

    हैदरी पाक की बड़ी इस्लामिक पार्टी जमियत उलेमा इस्लाम के सेक्रेटरी जनरल भी हैं.

    हैदरी इस प्रतिनिधिमंडल को लीड करने वाले थे. पाक डेलिगेशन के दूसरे सदस्य सीनेटर लेफ्टिनेंट जनरल सलाहुद्दीन तिरमीजी को दो दिन पहले वीजा दे दिया गया, लेकिन हैदर को वीजा देने से मना कर दिया गया. इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिम देशों के लोगों प्रति सख्त रवैये के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तकनीकी वजहों के कारण हैदरी को वीजा नहीं जारी करने का फैसला किया गया.

    अमेरिका की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया इस रूप में दी है कि उसने अपने डेलिगेशन के न्यूयॉर्क विजिट को रद्द कर दिया. इसके साथ ही अमेरिका के किसी भी प्रतिनिधिमंडल का अपने देश स्वागत न करने का फैसला किया है. पाक सीनेट के चेयरमैन रजा रब्बानी ने अपने सेक्रेटेरियट को निर्देश दिया है कि वह इस मुद्दे के हल होने तक किसी भी अमेरिकी डेलिगेशन या डिप्लोमैट की खातिरदारी न करे.

    रब्बानी ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है, मसला हल होने तक पाकिस्तान की सीनेट, सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी और सीनेटर्स अमेरिका के किसी भी प्रतिनिधमंडल या कांग्रेस के सदस्य या अमेरिकी डिप्लोमैट का स्वागत नहीं किया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे किसी ने लॉन्च नहीं किया, मैंने अपनी मेहनत से रोल पाए: हुमा कुरैशी
    Next Article राजधानी, शताब्दी ट्रेनों के दरवाजे खुद खुलेंगे और बंद होंगे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

    January 10, 2026

    खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

    January 10, 2026

    ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

    January 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
    • ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक
    • रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका
    • झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान
    • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version