Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वीर सपूत अभिनंदन की वीरता के आगे झुका पाकिस्तान
    Breaking News

    वीर सपूत अभिनंदन की वीरता के आगे झुका पाकिस्तान

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारत के वीर सपूत अभिनंदन वर्तमान की वीरता के सामने पाकिस्तान नतमस्तक है। भारत के बढ़ते दबाव के आगे झुकते हुए पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को बिना शर्त रिहा करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी संसद के संयुक्त सत्र में की। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जायेगा।

    इमरान की घोषणा के बाद सरकारी सूत्रों ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन को सड़क मार्ग से वाघा बोर्डर तक लाया जायेगा और वहां भारतीय अधिकारियों को सौंपा जायेगा। विंग कमांडर का मिग लड़ाकू विमान बुधवार को पाकिस्तान के इलाके में गिर गया था। उसके बाद से वह पाकिस्तानी सेना के कब्जे में हैं। इससे पहले ही भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह अपने कब्जे से विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे।

    इमरान खान के संसद में संबोधन से पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि वह भारतीय पायलट को रिहा करने को लेकर भारत से बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहा तनाव अगर विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने से कम होता है, तो हम इसे लेकर बातचीत के लिए तैयार हैं।

    भारत ने बिना शर्त रिहा करने को कहा था
    इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह तत्काल और बिना शर्त अभिनंदन को रिहा करे। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर अभिनंदन की रिहाई के बदले पाक सौदेबाजी की उम्मीद कर रहा है, तो यह उसकी बड़ी भूल है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत अभिनंदन की तुरंत रिहाई की उम्मीद कर रहा है। किसी तरह की सौदेबाजी का सवाल ही नहीं उठता। अगर पाकिस्तान सोचता है कि अभिनंदन के तौर पर उसके पास सौदेबाजी के लिए कोई कार्ड है, तो यह उसकी बड़ी भूल है। भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान में अभिनंदन के साथ मानवीय व्यवहार किया जायेगा।

    भारत सरकार की ओर से कहा गया कि भारत ने एक्शन के दौरान किसी भी रिहायशी या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया, लेकिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर इसे बढ़ाया है। भारत ने जानबूझ कर वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया। हमारे पास बहुत मजबूत वजह थी। भारत ने पाकिस्तान की युद्ध जैसे हालात बनाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम इमरान खान के बीच बातचीत के सवाल पर सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ तुरंत, विश्वसनीय और प्रामाणिक कार्रवाई करने के बाद ही किसी तरह की बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हमारा यही संदेश है।

    पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद और दो पायलटों को पकड़ने को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से झूठ बोला। इसके अलावा भारतीय जहाजों और मिसाइल स्ट्राइक के बारे में भी झूठ फैलाया। हम करतारपुर कॉरिडोर पर वार्ता के लिए तैयार हैं। उन्होंने (पाकिस्तान) इसे बंद कर दिया है, क्योंकि यह उसके हवाई क्षेत्र के नजदीक है। उन्होंने समझौता एक्सप्रेस भी रोक दी है। हम जिम्मेदारी दिखा रहे हैं और वे जंग का माहौल तैयार कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई और पठानकोट हमले के सबूत देने पर भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलवामा हमले के 13 दिन बाद भी जैश की भूमिका से इनकार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचैट शो विवाद ने मुझे विनम्र बनाया : राहुल
    Next Article भानु ने 51 गरीब और असहाय कन्याओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह करवाया
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version