Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल
    Breaking News

    झारखंड के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल

    adminBy adminFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के कोडरमा समेत पांच जिलों में बंद इंटरनेट सेवा मंगलवार को एक बार फिर शुरू हो गयी है। कोडरमा और हजारीबाग जिले में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद राज्य सरकार ने अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। इंटरनेट सेवा बंद होने से इसका विभिन्न कार्यों में असर देखने को मिला।

    इन जिलों में इंटरनेट सेवा शुरू

    कोरडमा के मरकच्चो और हजारीबाग के बरही क्षेत्र में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद हिंसक रूप अख्तियार करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने और अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कोडरमा के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। रामगढ़ को छोड़ अन्य चार जिलों में रविवार रात से सेवा को बंद कर दिया गया था। वहीं रामगढ़ जिले में सोमवार को इंटरनेट सेवा बाधित की गयी थी।

    इंटरनेट सेवा बंद होने का असर हर सेक्टर पर पड़ा

    इंटरनेट सेवा बंद होने का असर सोमवार और मंगलवार की शाम तक हर सेक्टर पर पड़ा। ऑनलाइन बैंकिंग के कामकाज से लेकर कार्यालयों के कामकाज सभी प्रभावित हुए। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ा। वहीं, शेयर बाजार से जुड़े लोग भी परेशान दिखे। इसके अलावा बच्चों की ऑनलाइन क्लास भी पूरी तरह ठप रही। वर्क फ्रॉम होम में रह रहे मल्टीनेशनल कंपनियों के कर्मियों को भी काफी परेशानी हुई।

    कोडरमा के मरकच्चो की घटना

    रविवार शाम कोडरमा जिला अंतर्गत मरकच्चो के उत्तरी पंचायत स्थित कर्बलानगर में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी थी। इसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये थे। इसमें एक बच्चा भी शामिल था। बताया गया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज सुन रास्ते में पशु बिदक गये। इसको लेकर पशुपालकों ने डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी थी।

    हजारीबाग के बरही की घटना

    दूसरी ओर रविवार को हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही-धनबाद रोड स्थित दुलमुंहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। इस मारपीट में रूपेश पांडेय नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद मृतक रूपेश के गांव नयीटांड़ के आक्रोशित लोगों ने छह वाहनों को जला दिया। सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मंत्री आलमगीर आलम और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने मृतक के परिजनों को फोन कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

    hazaribag Jharkhand hindi News jharkhand latest news jharkhand top news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ में 24 घंटे से इंटरनेट सेवा बंद, करोड़ों का व्यापार ठप
    Next Article पहाड़ों की तलहटी में बसे 10 गांवों में सोलर सिस्टम ने बदली जिंदगी
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version