पुलिस के जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह मामला जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना में पदस्थापित रवि मिश्रा नाम के एक जवान पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वाले सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपित जवान को निलंबित कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version