आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में राजधानी रांची में 10 जून, 2022 को हुई हिंसा की घटना में शामिल 11 आरोपितों पर मुकदमा चलेगा। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने से संबंधित धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को राज्य सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी है। यह अनुमति रांची के डेलीमार्केट थाने में दर्ज कांड संख्या 17/22 में मांगी गई है, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है। उग्र भीड़ द्वारा पथराव, आगजनी और फायरिंग किए जाने के बाद कई दिनों तक तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में रांची पुलिस ने अलग- अलग कई मामले दर्ज किए थे। आरोपितों में मो साबिर अंसारी, मो. सरफराज, मो. तबारक कुरैशी, मो. शहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. अफसर, मो. अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज और मो. इरफान अंसारी उर्फ इरफान उर्फ जुबेर आलम का नाम शामिल है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version