कटिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, एवं विश्व मित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानी 99.99 प्रतिशत जनाकांक्षाएं की गई पूरी। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फिसदी वायदे पूरे किए गए।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज राय ने गुरुवार को बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्म अदायगी नहीं बल्कि जनाकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत और विश्व मित्र भारत का निर्माण 2014 से पहले कल्पना से पड़े था लेकिन आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह सपने हकीकत में बदल रहे हैं। आजादी के इस अमृत काल में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के दिशा में लंबी चलांग लगाने के लिए तैयार है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के पहले देश विकास की एक लंबी चलांग लगे इसके लिए जनता से सुझाव वितरित किए जाएंगे। भाजपा देश के सभी लोकसभा क्षेत्र में वीडियो वन के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देगी। इसके अलावा मिस कॉल से भी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा एक विशेष नंबर 9090902024 जारी किया गया है। इन सभी मूवी में जन भागीदारी को रेखांकित करते हुए भाजपा का संकल्प है कि हर तरीके से भाजपा जनता जनार्दन की आकांक्षाऐ हम तक पहुंचे और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 से अगले पांच वर्षों में मुलाकांक्षाओं को पूरा करें।