Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने दस साल में देश को खोखला कर दिया: प्रदीप वर्मा
    झारखंड

    कांग्रेस ने दस साल में देश को खोखला कर दिया: प्रदीप वर्मा

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोदी के नेतृत्व में अब सशक्त भारत का निर्माण
    रांची। प्रदेश भाजपा ने 2004-14 के दौरान देश की इकोनॉमी को खोखला करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2004-14 के दरम्यान देश में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार रही। इस दौरान सोनिया गांधी सुपर पीएम रहीं और देश की इकोनॉमी को खोखला कर दिया गया। 2 जी, कॉमनवेल्थ गेम्स, कैश फॉर वोट, लैंड स्कैम, शारदा चिट फंड घोटाला जैसे घोटालों की लंबी फेहरिस्त सामने आयी। संसाधनों की लूट हुई। तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने इस पर आंखें बंद रखीं। जब मोदी जी ने 2014 में देश की सत्ता संभाली, उस समय जर्जर इकोनॉमी व्यवस्था के साथ देश मिला। सरकार उसी समय चाहती तो श्वेत पत्र ला सकती थी, पर इससे देश का आर्थिक खोखलापन देश के सामने जाहिर होता। अब 10 सालों बाद 2024 में केंद्र के स्तर से श्वेत पत्र लाया गया है, जिससे पता लगता है कि देश सुरक्षित हाथों में है। अर्थव्यवस्था का कायापलट हुआ है। देश की इकोनॉमी बेहतर और तेजी से गतिशील हुई है। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष कुमार, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।
    आज देश में बन रहे बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट
    प्रदीप वर्मा ने 2004-14 और 2014-24 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में आये बदलावों का उल्लेख किया। बताया कि 2004 तक जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, उस समय बैंकों में एनपीए का अनुपात 7.8 प्रतिशत था, जो अगले दस वर्षों में मनमोहन सरकार में 16 फीसदी तक हो गया। 2014 में जब मोदीजी की सरकार आयी थी, तो एनपीए डबल डिजीट 12.50 प्रतिशत था। अब औसतन सभी बैंकों में 2 से 4 प्रतिशत के बीच हो चुका है। मोदी सरकार में अर्थनीति को गति देने को कई फैसले लिए गये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हुई। शौचालय-आवास निर्माण जैसी योजनाएं भी इसमें सहायक साबित हुईं। लोगों को रोजगार भी इससे मिला, बीमारियां कम हुईं। आयुष्मान कार्ड स्कीम से प्राइवेट हेल्थ सेक्टर को भी लाभ हुआ। पहले 2 जी घोटाले हुए, नेटवर्क की भी समस्या रही। आज 4 जी सेवाओं के चलते छोटे शहरों में भी सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के लिए काम का अवसर बना है। दुनिया में हम सबसे तेजी से 5 जी नेटवर्क पर काम करने वाले देशों में हैं।
    अर्थव्यवस्था ठहर सी गयी थी
    प्रदीप वर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय अर्थव्यवस्था ठहर गयी थी। मुद्रास्फीति दोहरे अंकों तक पहुंच गयी थी, जो आज 5 प्रतिशत के आसपास है। आज जीएसटी व्यवस्था के चलते डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन है और किसी भी सरकारी योजना के लिए पैसे की कमी नहीं है। प्रदीप वर्मा ने देश में रेल सेवाओं के विस्तार, रेल एक्सीडेंट में कमी, शत-प्रतिशत गांवों के विद्युतीकरण होने, मोबाइल ब्रॉडबैंड, स्वास्थ्य सेवाओं सहित दूसरे सेक्टर में मोदी सरकार में मिली उपलब्धियों का ब्योरा भी पेश किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने 456.6 करोड़ की पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना की दी सौगात, कहा- इससे किसान लाभान्वित होंगे
    Next Article मुख्यमंत्री ने 456.6 करोड़ की पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना की दी सौगात, कहा- इससे किसान लाभान्वित होंगे
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version