-विनोद सिंह का चैट है हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को फिर एक बार हेमंत सोरेन पर हमला बोला। इडी के द्वारा न्यायालय में हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए दिये गये आवेदन में चौकाने वाले दस्तावेज जमा किये। हेमंत सोरेन के करीबी मित्र एवं आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल चैट का प्रिंटआउट जमा करते हुए इडी ने बताया कि हेमंत सोरेन पर लगे आरोप की परतें खुल रहीं हैं। यह चैट अपने आप में दस्तावेज है। भाजपा ने जो शंका व्यक्त की थी कि बिना तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा नहीं हुई है। आज वह आशंका सच में बदल गयी जब विनोद सिंह के साथ हेमंत सोरेन की चैट में बेरोजगार युवकों के एडमिट कार्ड की प्रति है। चैट में कई गोपनीय दस्तावेज का भी आदान-प्रदान हुआ है। विनोद सिंह के चैट में ट्रांसफर पोस्टिंग का व्यापार भी उजागर हुआ है। हेमंत सोरेन ने राज्य को चौतरफा लूटा है। जल, जंगल, जमीन तो लूटा ही मांड-भात खाकर परीक्षा की तैयारी में जुटे बेरोजगारों के अरमानों, उम्मीदों को लूटा है। उनकी हत्या की है।
जैसे-जैसे पूछताछ बढ़ेगी भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते जायेंगे
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को युवाओं की आह लगेगी। बिनोद के घर से बड़ी संख्या में बेरोजगारों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं जिनसे पैसे लेकर नौकरी दिलवानी थी। इसके अतिरिक्त भानु प्रताप के भी चैट उजागर हुए हैं जो हेमंत सोरेन को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को उसके नाम कराने में भी सहभागी है। जैसे-जैसे पूछताछ बढ़ेगी भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते जायेंगे। हेमंत सोरेन का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने भ्रष्टाचार का नया अवतार साबित होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



