केंद्र सरकार के खिलाफ जनआंदोलन का आगाज: चंपाई
रांची। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के युवा-महिलाओं ने झामुमो का दामन रविवार को थामा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मिलन समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की गयी। साथ ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में सभी ने झामुमो की सदस्यता ली।
सीएम चंपाई सोरेन ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया। कहा कि आंदोलनकारियों के कारण हमें झारखंड राज्य मिला है और जिस तरीके से युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्य कर रहे थे, सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है। मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरूआत है। आनेवाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।
आनेवाले दिनों में बड़ा आंदोलन: विनोद पांडेय
केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आनेवाले दिनों में नये सदस्यों के साथ भी पार्टी हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं का साथ लेकर झारखंड को विकास की उन्नति तक पहुंचाने में झामुमो पीछे नहीं हटेगा।
जनहित में आवाज बुलंद करेंगे: मुश्ताक
जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है। आज इसी क्रम में भारी तादाद में युवा और महिलाएं पार्टी में शामिल हुए। आनेवाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा। निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़ कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे।
ये रहे उपस्थित
राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेदिया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह देवल, बबलू राम और अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



