Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ट्रंप के रुख में नरमी के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    बिजनेस

    ट्रंप के रुख में नरमी के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर में नरमी का संकेत देने के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल बना नजर आ रहा है। हालांकि पिछले सत्र के दौरान टैरिफ वॉर के दबाव में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज इस आशंका के टल जाने के कारण डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मजबूती का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,994.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 221.83 अंक यानी 1.13 प्रतिशत टूट कर 19,405.61 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के रुख में नरमी आने के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,500 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,583.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,854.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 303.81 अंक यानी 1.42 प्रतिशत लुढ़क कर 21,428.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। चीन के स्टॉक मार्केट में बंदी की वजह से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है‌। एशियाई बाजारों में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स आज फिलहाल 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,820.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 203 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,617 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 140.99 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,835.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। ये सूचकांक फिलहाल 404.88 अंक यानी 1.96 प्रतिशत उछल कर 20,622.14 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,487.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 480.23 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,000.32 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,109.39 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,309.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल सीवी आनंद बोस बोले- केंद्रीय बजट भारत के विकास के लक्ष्य को पूरा करने वाला
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version