Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर में नरमी का संकेत देने के कारण ग्लोबल मार्केट में बने उत्साह की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली गिरावट भी आई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.69 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 3.08 प्रतिशत से लेकर 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड, भारती एयरटेल, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 5.32 प्रतिशत से लेकर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,388 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,910 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 478 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 500.86 अंक उछल कर 77,687.60 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे में ही ये सूचकांक उछल कर 77,951.81 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 535.55 अंक की तेजी के साथ 77,722.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 148.85 अंक की तेजी के साथ 23,509.90 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,582 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 153.80 की मजबूती के साथ 23,514.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 319.22 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,186.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 121.10 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,361.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप के रुख में नरमी के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    Next Article सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      April 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को लगे मुनाफावसूली के झटके, बिकवाली के बावजूद हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      April 16, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version