रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद वीर तिलका मांझी की जयंती पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में सत्ता मजबूत है, लेकिन जनता मजबूर है। उन्होंने यह भी कहा है कि आजसू पार्टी मजबूर जनता की बुलंद आवाज बनेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई को और तीव्र करेगी।

इसी कड़ी में, उत्तरी छोटानागपुर के जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि उत्तरी छोटानागपुर स्तरीय संगठन की एक अहम बैठक 21 तारीख को मधुवन में होगी, जिसमें जिला, प्रखंड और केंद्रीय नेतृत्व के साथ क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की भागीदारी होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version