नोएडा : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। नोएडा का यह अबतक का चौथा मामला है। इसके साथ देश में कुल मामलों की संख्या 149 हो गई है। बुधवार को इस चौथे शख्स की रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। यह इंडोनेशिया गया हुआ था। वहां से चार दिन पहले लौटा था।
इस केस में पति और पत्नी इंडोनेशिया घूमने गए थे। चार दिन पहले दोनों लौटे हैं। पति में लक्षण दिखे थे, इसके बाद जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स ) ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया। पत्नी की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इस केस को मिलाकर अब तक कुल चार मामले हो चुके हैं नोएडा में। नोएडा में करीब 200 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।