Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लालू-तेजस्वी के 24 ठिकानों पर छापेमारी में 600 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
    Breaking News

    लालू-तेजस्वी के 24 ठिकानों पर छापेमारी में 600 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और उनका पूरा परिवार फंसता जा रहा है। ईडी ने शुक्रवार को लालू परिवार के 24 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद शनिवार को बताया है कि इसमें 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। ईडी ने दावा किया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं।

    ईडी ने ट्वीट कर बताया है कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गयी थी। जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 जगहों पर छापा मारा गया था। ईडी ने बताया है कि छापेमारी में लगभग 600 करोड़ रुपये की संपत्ति गलत तरीके से अर्जित की गयी है। इनमें से 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बेनामी लोगों के नाम पर 250 करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए हैं। साथ ही एक करोड़ रुपये की बिना हिसाब-किताब की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित दूसरी विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की ईंट और डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण बरामद किये गये हैं।

    सोना के आभूषण की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है। साथ ही कई संपत्तियों के दस्तावेज, बिक्री किये गये संपत्ति के कागजात और दूसरे आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई है। ईडी के मुताबिक, लालू परिवार ने अपने और बेनामी लोगों के नाम पर बड़े पैमाने पर जमीन और दूसरे सामान की खरीद की है। इन सभी के दस्तावेज मिले हैं।

    ईडी ने बताया कि अब तक की गई पीएमएलए जांच से पता चला है कि पटना और इसके आसपास अवैध रूप से लालू परिवार ने जमीनों का अधिग्रहण किया है। ये जमीनें लालू के परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर ली हैं। जमीन का इस समय रेट 200 करोड़ रुपये है। जमीन देने और लेने वालों की पहचान कर ली गई है। ईडी ने इन जमीनों की रजिस्ट्री के लिए खड़े किये गये कई बेनामी लोगों, फर्जी संस्थाओं और दूसरे लोगों की पहचान की है।

    ईडी ने बताया है कि उसके द्वारा की गयी जांच में पता चला है कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के डी-1088 नंबर का मकान, मैसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। ये चार मंजिला कोठी है जो तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके परिवार के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनी एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का है। 150 करोड़ के मूल्य वाले इस बंगले को तेजस्वी यादव और उनके परिवार को कागज पर मात्र चार लाख रुपये के मूल्य पर बेच दिया गया है। इस संपत्ति को खरीदने में बड़ी मात्रा में नगदी और अपराध की आय का उपयोग किया गया है। इसके लिए आभूषण क्षेत्र में काम करने वाली मुंबई की कुछ संस्थाओं का उपयोग किया। उनके जरिये बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति की हेरा-फेरी की गयी।

    ईडी ने खास तौर पर कहा है कि तलाशी लेते समय, सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी की छापेमारी जिनके यहां हो रही वो जवाब दे रहे हैं, मैं शुरू से ही इनसे दूर रहा हूं : नीतीश
    Next Article राहुल गांधी विदेश में कर रहे हैं देश का अपमानः साध्वी प्रज्ञा
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version