रांची। राजद के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में झारखंड सहित देश भर से भाजपा का सफाया हो जायेगा। देशभर में महागठबंधन की अगुवाई में भाजपा भगाओ, देश बचाओ के अभियान को साकार किया जायेगा। यादव सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। जयप्रकाश ने कहा कि झारखंड में भी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को स्थापित करना है। झारखंड में नयी कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। पूर्व में सदस्यता अभियान चलाया गया था, जिसमें चार लाख सदस्य बनाए गये। अब नयी कार्यकारिणी से उम्मीद है कि वे दूसरे चरण के सदस्यता अभियान को और प्रभावी तरीके से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कोडरमा में कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है। पूर्व की तरह झारखंड में अपना समय देंगे और राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को धारदार और मजबूत करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version