आजाद सिपाही संवाददाता

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे। उन्होंने कहा कि आज राज्य और राजधानी की गिरती हुई कानून व्यवस्था से पूरे राजधानी वासी भयभीत हैं, जबकि हम रामराज की परिकल्पना करते हैं। प्रतिदिन शहरों में चेन की छिनतई बाइकर्स गैंग द्वारा की जा रही है। वहीं किसी भी केस का उदभेदन पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रहा है। आखिर ऐसा क्यों है? भारतीय जनतंत्र मोर्चा सरकार से और यहां के अधिकारियों और पदाधिकारियों से आग्रह करता है कि कानून व्यवस्था को बनायें, जिससे पुलिस पर, प्रशासन पर जनता का भरोसा हो। कहीं किसी की जमीन को लूटा जा रहा है, तो कहीं किसी के घर को लूटा जा रहा है। यह बहुत ही चिंतनीय है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version