Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजनीति में भगवान श्रीराम के नाम पर तैर रहे हैं पत्थर: उद्धव ठाकरे
    राज्य

    राजनीति में भगवान श्रीराम के नाम पर तैर रहे हैं पत्थर: उद्धव ठाकरे

    adminBy adminMarch 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -श्रीराम सेतु के निर्माण में वानरसेना के साथ गिलहरी का भी योगदान

    मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि इस समय की राजनीति में भगवान श्रीराम के नाम पर पत्थर भी पानी में तैर रहे हैं। श्रीराम सेतु के निर्माण में वानरसेना के साथ गिलहरी का भी योगदान रहा है। इसी तरह सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही लोकतंत्र को बचा सकेंगे।

    रामनवमी के मौके पर बुधवार को विदर्भ के रामटेक से बहुत से कार्यकर्ता पैदल चलकर मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पर पहुंचे थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि रामटेक से यहां तक चलकर आना बहुत ही साहस का काम है। इसी संकल्प के साथ आगे भी सभी को मिलकर काम करना है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भले ही धनुष-बाण अब हमारे साथ नहीं है, लेकिन हमारी जेब में जो तीर है, यहीं हमारा ब्रह्मास्त्र है। हमारा ब्रह्मास्त्र आप जैसे साहसी लोग हैं, इसलिए हम आगे की लड़ाई अवश्य जीतेंगे।

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना अकेले मेरा काम नहीं है या यह लड़ाई अकेले मेरे लिए नहीं है। हम सभी के लिए, हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए इस लड़ाई को लडऩा होगा। राम सेतु के निर्माण के दौरान वानरों की सेना के साथ जिस तरह गिलहरी ने काम किया था, उसी तरह जो जहां जो कुछ कर सकता है, उसे वह करना होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि श्रीरामसेतु के निर्माण के दौरान भगवान रामचंद्र ने एक पत्थर फेंका, वह तैरने गया। अब राजनीति में अब यही हो गया है। पत्थर भगवान राम का नाम लेकर तैरते हैं और पत्थर राज करते हैं। ऐसे में श्रीराम के सच्चे भक्त को क्या करना चाहिए, यह सभी को बताने की जरुरत नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भोपाल, हुआ भव्य स्वागत
    Next Article मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट : सिंधु, श्रींकात क्वार्टर फाइनल में
    admin

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025

      मुख्यमंत्री योगी का कड़ा संदेश-मिलावटखोरी बंद करो, नहीं तो चौराहों पर लगेगी फोटो

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version