Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सीरिया और लेबनान में इजराइल के हवाई हमले में 36 सैन्यकर्मियों सहित 44 की मौत
    दुनिया

    सीरिया और लेबनान में इजराइल के हवाई हमले में 36 सैन्यकर्मियों सहित 44 की मौत

    adminBy adminMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजरायल ने शुक्रवार को सीरिया और लेबनान के खिलाफ अबतक का सबसे बड़े हवाई हमला किया है जिसमें 36 सैन्यकर्मियों समेत 44 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला गाजा युद्ध के शुरू होने के साढ़े पांच महीनों के दौरान हुआ।

    सीरिया की राजधानी दमिश्क और अलेप्पो प्रांत में किए इजराइली हवाई हमलों में 44 लोग मारे गए हैं, जिनमें 36 सैन्यकर्मी हैं। जबकि लेबनान के बाजौरिया इलाके में लेबनानी हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर मारा गया।

    रूस ने सीरिया पर इजराइली हमलों की निंदा की है और इसे सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। कहा कि इस तरह के हमलों का खतरनाक दुष्परिणाम हो सकता है। इजराइली सेना ने कहा है कि हिजबुल्लाह की राकेट और मिसाइल यूनिट का उप प्रमुख अली आबेद अख्सान हवाई हमले में मारा गया है। बताया है कि अली आबेद हिजबुल्लाह के घातक रॉकेटों को संचालित करने का कार्य करता था और वह इजराइली क्षेत्र में हमलों के लिए जिम्मेदार था।

    इजराइली हमले में छह अन्य लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। बीते साढ़े पांच महीनों में हिजबुल्लाह के हमलों में 12 इजराइली सैनिक और छह इजराइली नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि इजराइल के हमलों में हिजबुल्लाह के 270 लड़ाके और 50 नागरिक मारे गए हैं।

    विदित हो कि हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है जबकि ईरान सीरिया के जरिये गाजा में हमास के लड़ाकों की मदद करता है। गाजा पट्टी में भी कई स्थानों पर इजरायली विमानों ने बमबारी की। इन हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं।

    गाजा सिटी और मध्य गाजा के इलाकों में इजरायली सेना की जमीनी कार्रवाई जारी है। गाजा सिटी के पूर्वी भाग में 17 लोगों के मारे जाने की सूचना है। एक अन्य स्थान पर 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। ताजा हमलों में मारे गए लोगों समेत गाजा में मरने वालों की कुल संख्या 32,623 हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के चार युवकों का लीबिया में अपहरण, फिरौती मांगी गई
    Next Article मॉस्को हमले में ताजिकिस्तान के नौ लोगों को हिरासत में लिया गया
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version