एक्स पर पोस्ट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर निशाना साधा
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन जी, इंडी ठगबंधन की रैली लोकतंत्र बचाने की नहीं, बल्कि परिवारवाद, भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम है। कहा कि अफसोस है कि चंपाई सोरेन पारिवारिक अंदरूनी महाभारत की परिस्थितिवश सोरेन परिवार की अनुकंपा पर मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद इनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।
कहा कि दिल्ली में स्वांग रचने से बेहतर होता कि वे झारखंड के छात्रों की समस्या का निदान करते, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरतते, उन्हें जेल भेजते, राज्य की मरणासन्न कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करते, लेकिन वह भी हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलने की कसम खा रखे हैं।