रांची। रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि शहरवासियों को बुनियादी सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आमजन की सहूलियत एवं विकास को लेकर गली-मुहल्लों में पीसीसी पथ, नाली एवं अन्य बुनियादी संरचना का निर्माण रांची विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से हो रहा है। उन्होंने राजधानी को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए हरसंभव योगदान का आह्वान किया। सिंह रविवार को विधायक निधि से रातू रोड के भरतपुरी और अलकापुरी में नाली, आर्यपुरी में नाली, पिस्का मोड में सिन्हा कम्पाउंड में पेबर टाइल्स बिछाने, सुखदेवनगर में नाली निर्माण का शिलान्यास किया।

मौके पर भाजपा सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व पार्षद सुनीता देवी, बिंदा बरनवाल समेत मुहल्ले के लोग मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version