Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, छठ महापर्व एक अप्रैल से प्रारंभ
    Top Story

    चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, छठ महापर्व एक अप्रैल से प्रारंभ

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पंचमी तिथि गौण होने से इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा
    रांची। चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रवर्धमान योग में कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। यह दिन काफी महत्वपूर्ण और पुनीत है, क्योंकि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की थी।
    पंडित मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि 29 मार्च को शाम 4.33 बजे प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 30 मार्च की दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 30 मार्च को ही कलश स्थापना की जायेगी। इस नवरात्र में कई पुण्यकारी और शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो व्रत करने वालों के लिए शुभ फलदायी होगा।

    उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू है, इसलिए मां की सवारी हाथी है। भागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना समृद्धि और शांति का प्रतीक है। नवरात्र छह अप्रैल तक रहेगा। इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। क्योंकि पंचमी तिथि गौण हो गयी है। पांच अप्रैल को महाअष्टमी का व्रत रखा जायेगा। छह अप्रैल को महानवमी का पाठ, कन्या पूजन, हवन और आरती के साथ पूजन संपन्न होगा।

    एक अप्रैल से नहाय खाय से शुरू होगा छठ महापर्व
    चैती छठ पर्व एक अप्रैल से नहाय-खाय से प्रारंभ होकर चार अप्रैल को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। चैती छठ की सबसे खास बात यह है कि यह व्रत चैत्र नवरात्र में शुरू होती है। नहाय खाय के दिन देवी के कूष्मांडा के रूप की पूजा होती है। खरना के दिन कुमार कार्तिकेय की माता देवी स्कंद माता की पूजा होती है। संध्या अर्घ्य के दिन माता कात्यायनी की पूजा होती है और प्रात: अर्घ्य में माता कालरात्रि की। इसलिए चैत्र नवरात्रि के दौरान जो श्रद्धालु चैती छठ का व्रत रखते हैं, उन्हें छठी मंईयां के साथ इन देवियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत से बल, आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम माना गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो ने कहा-आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता अतुलनीय
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटों के शादी समारोह में हुए शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version