Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में हरियाणा और झारखंड आमने-सामने
    स्पोर्ट्स

    हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में हरियाणा और झारखंड आमने-सामने

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पंचकूला। हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 12 मार्च को शाम पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत विजेता हॉकी हरियाणा की टीम हॉकी झारखंड से भिड़ेगी।

    हरियाणा की शानदार फॉर्म, सेमीफाइनल में दिखाया दम
    गत विजेता हॉकी हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और चार मैचों में सिर्फ एक गोल ही गंवाया है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत हॉकी कर्नाटक को 5-1 से हराकर की थी, इसके बाद हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा पर 3-0 की जीत दर्ज की।

    क्वार्टर फाइनल में हॉकी पंजाब के खिलाफ 1-0 से करीबी जीत के बाद सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने हॉकी मिजोरम को 4-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। कप्तान रानी अब तक टूर्नामेंट में तीन गोल कर चुकी हैं और टीम को खिताब बचाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

    झारखंड की संघर्षपूर्ण राह, सेमीफाइनल में शूटआउट से फाइनल में पहुंची
    हॉकी झारखंड ने भी दमदार शुरुआत की थी और पहले मुकाबले में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 9-2 से हराकर धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद उन्होंने हॉकी मिजोरम और हॉकी मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया।

    सेमीफाइनल में हॉकी महाराष्ट्र के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी। मैच शूटआउट में पहुंचा, जहां हॉकी झारखंड ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत में गोलकीपर अंजलि भींजिया ने अहम भूमिका निभाई और महाराष्ट्र के तीन खिलाड़ियों के प्रयासों को नाकाम कर दिया। अलबेला रानी टोप्पो अब तक चार गोल कर चुकी हैं और फाइनल में अपनी गोल संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी।

    कोचों की प्रतिक्रिया
    हॉकी हरियाणा के कोच आज़ाद मलिक ने कहा, “टूर्नामेंट की शुरुआत में कुछ चुनौतियां थीं, लेकिन टीम ने सेमीफाइनल में जबरदस्त खेल दिखाया। हमारा लक्ष्य आक्रामक हॉकी खेलना है और फाइनल में भी यही रणनीति रहेगी। झारखंड की टीम मजबूत है, लेकिन हम खिताब बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

    हॉकी झारखंड के कोच सुधीर गोला ने कहा, “इस टूर्नामेंट में हमारी टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया है। हरियाणा एक मजबूत टीम है, लेकिन हमारे खिलाड़ी भी आत्मविश्वास से भरपूर हैं और खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।”

    अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हॉकी हरियाणा अपने खिताब का बचाव कर पाएगी या फिर हॉकी झारखंड पहली बार चैंपियन बनेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियन चैंपियंस लीग: अल नास्र ने एस्तेग़लाल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश
    Next Article कांग्रेस का ही नुकसान कर गया राहुल-राजू का बयान
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version