Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»खेल मंत्री मांडविया करेंगे ओलंपिक तैयारी और खेल प्रशासन पर ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता
    स्पोर्ट्स

    खेल मंत्री मांडविया करेंगे ओलंपिक तैयारी और खेल प्रशासन पर ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारियों और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 7-8 मार्च को हैदराबाद में एक उच्च स्तरीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे।

    यह दो दिवसीय विचार-विमर्श सत्र कान्हा शांतिवनम में आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्री, वरिष्ठ खेल प्रशासक, प्रमुख सरकारी अधिकारी और खेल विशेषज्ञ एक मंच पर आकर भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान खेल प्रशासन को सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान, खेल अवसंरचना के विकास, समावेशिता बढ़ाने और सहयोगी प्रयासों को गति देने पर विचार-विमर्श होगा।

    डॉ. मांडविया, इस चिंतन शिविर में विभिन्न हितधारकों के साथ रणनीतिक चर्चा करेंगे। राज्यों के प्रतिनिधि अपने बेहतरीन मॉडल और नवाचारों को साझा करेंगे, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी खेल नीतियों का निर्माण किया जा सके।

    चिंतन शिविर के प्रमुख फोकस क्षेत्र-

    – केंद्र सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं का अवलोकन और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय।

    – खेल विकास एवं अवसंरचना में कॉर्पोरेट भागीदारी।

    – जमीनी स्तर की प्रतिभाओं की खोज और पोषण।

    – खेल प्रशासन में सुशासन को बढ़ावा।

    – खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों का विस्तार।

    – खेलों में समावेशिता को प्रोत्साहन।

    – खिलाड़ियों और कोचों के कल्याण पर विचार।

    खेल मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में डॉ मांडविया ने कहा, “हाल ही में संपन्न उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में भारतीय एथलीटों की सफलता हमारी अपार क्षमता को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य ओलंपिक में उत्कृष्टता प्राप्त करना और भारत को खेलों की महाशक्ति बनाना है। यदि हम विचारों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करें, तो हम एक संगठित और सतत खेल ढांचा सुनिश्चित कर सकते हैं। ओलंपिक की मेजबानी करना एक राष्ट्रीय मिशन है और हमें एकजुट होकर इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।”

    खेल मंत्री ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे अपने बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान करें, जिन्हें कोचिंग की भूमिका में लाया जा सके। इससे खेल व्यवस्था की खामियों को दूर किया जा सकेगा और प्रतिभा विकास की प्रक्रिया को मजबूत किया जा सकेगा।

    यह चिंतन शिविर भारतीय खेल जगत में बदलाव लाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा और वैश्विक स्तर पर दीर्घकालिक सफलता की नींव रखेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की तेलंगाना एमएलसी की तीन में से दो सीट पर जीत, प्रधानमंत्री और नड्डा ने दी बधाई
    Next Article औली में नेशनल स्की चैेम्पियनशिप 16 से 19 तक
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version