Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पाकुर»कड़ी चौकसी के बीच आज चुप्पी तोड़ेंगे लिट्टीपाड़ा के वोटर
    पाकुर

    कड़ी चौकसी के बीच आज चुप्पी तोड़ेंगे लिट्टीपाड़ा के वोटर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहेबगंज यात्रा के बाद एक हाइ प्रोफाइल उपचुनाव बन चुके लिट्टीपाड़ा असेंबली सीट के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कड़ी चौकसी के बीच रविवार को लिट्टीपाड़ा के वोटर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। पाकुड़ जिले की इस असेंबली सीट के लिए रविवार को वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगी। 1.90 लाख वोटर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 93,915 पुरुष और 96,214 महिलाएं हैं। वोटिंग के लिए 272 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी बूथ संवेदनशील हैं।
    इनकी किस्मत होगी इवीएम में कैद
    लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में भाजपा से हेमलाल मुर्मू, झामुमो से साइमन मरांडी, झाविमो से किस्टो सोरेन समेत पांच अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत रविवार को ईवीएम में बंद हो जायेगी और 13 अप्रैल को खुलासा भी हो जायेगा।
    लिट्टीपाड़ा जीतने के लिए तमाम पार्टियों ने लगायी जी जान
    लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को जीतने के लिए तमाम पार्टियों ने जी जान लगा दी। भाजपा की तरफ से राज्य के चार मंत्रियों समेत खुद सीएम रघुवर दास ने प्रचार किया। वहीं झामुमो की तरफ से शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कमान संभाले रहे। इधर झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुद अपने कैंडिडेट किस्टो सोरेन के लिए वोट मांगा।
    अनिल मुर्मू के निधन के कारण हो रहा उपचुनाव
    लिट्टीपाड़ा सीट पर उपचुनाव की जरूरत झामुमो विधायक अनिल मुर्मू के जनवरी में निधन के कारण पड़ी। भाजपा और झामुमो के लिए यह उप चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस सीट पर पिछले 40 वर्ष से झामुमो का कब्जा है। भाजपा की कोशिश इसे झामुमो से छीनकर अपने पाले में करने की है।

    वोटिंग की तमाम तैयारियां पूरी

    रविवार को होनेवाली वोटिंग के लिए सुरक्षा के पूरे प्रबंध कर लिये गये हैं। विधानसभा के चार में से तीन ब्लॉक ऐसे हैं, जो नक्सल प्रभावी इलाके माने जाते हैं। सीआरपीएफ के डीआइजी सुरेश शर्मा ने बताया कि सभी इलाकों में वोटिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी 272 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। दूर दराज के क्षेत्रों में शनिवार को ही इवीएम मशीनों के साथ मतदानकर्मियों को भेज दिया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों के दल के साथ पुलिस बल भी भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंगलुरु ने दिल्ली को 15 रन से हराया
    Next Article डबलू मिश्रा समेत 4 लोग गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

    March 31, 2025

    पाकुड़ : ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    February 17, 2025

    शिक्षा का दीप हर घर में जलाना चाहिए : श्रम मंत्री

    January 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
    • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
    • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
    • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
    • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version