जमशेदपुर के होटल अलकोर को सील कर दिया गया है। एसएसपी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में होटल को सील किया गया। कार्रवाई में सिटी एसपी, दो डीएसपी में एक महिला डीएसपी भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से एक लड़की मिली है। वह 23 मार्च से होटल में रह रही थी। उक्त लड़की इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी हुई है और बंगाल की है। होटल में मौजूद सभी लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जायेगा और कोरोना जांच करायी जायेगी। वहीं मामले में जेएमएम के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि ये हेमंत सोरेन की सरकार है। गलत काम करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। चाहे वो कोई भी हो. प्रशासन सख्ती से अपना कार्रवाई करेगा। बताते चलें कि लॉकडाउन में जमशेदपुर के होटल अलकोर में कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार किया गया था। होटल के स्पा को खोलकर उसमें कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत कई लोग पार्टी में मना रहे थे। होटल में शराब की भी पार्टी चल रही थी। पुलिस ने पार्टी मनाते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में सभी को पकड़ा गया। इनमें ठेकेदार राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, लोहा कारोबारी दीपक अग्रवाल और एक बिल्डर के रिश्तेदार रजत जग्गी शामिल थे। लॉकडाउन में स्पा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारा था। पुलिस ने मौके से इन तीनों सहित कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया। सभी को लेकर पुलिस बिष्टुपुर थाने ले गयी। वहां उनसे पूछताछ कर जमानत पर छोड़ दिया गया। छूटने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। विष्टुपुर पुलिस भी मामले में संदेह के घेरे में आ गयी है कि आरोपियों को छोड़ा कैसे गया। लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर अलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को देखकर कुछ युवक-युवतियां भाग निकले। होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार, जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि लॉक डाउन में सभी होटल बंद हैं। बावजूद इसके होटल अल्कोर में स्पा का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



