Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड को कोरोना से कम, सोशल वायरस से अधिक खतरा
    Breaking News

    झारखंड को कोरोना से कम, सोशल वायरस से अधिक खतरा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 17, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिंदपीढ़ी के बहाने झारखंडी समाज को बांटने की हो रही साजिश

    शीर्षक जरूर चौंकानेवाला है, लेकिन हकीकत यही है। एक तरफ पूरा देश खतरनाक कोरोना महामारी से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ झारखंड की राजधानी रांची के बीच में स्थित एक इलाके से पूरे समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। जिस हिंदपीढ़ी में सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग पीढ़ियों से मिल-जुल कर रहते आ रहे थे, वहां अब गलियों और मुहल्लों की पहचान धर्म के आधार पर हो रही है। लोग अपनी-अपनी गलियों में दूसरे संप्रदाय के लोगों का प्रवेश वर्जित कर रहे हैं, सामान की खरीद-बिक्री में भी धर्म का जिक्र हो रहा है और लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने पर उतारू हैं। यह स्थिति तब है, जब पूरे इलाके पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। दर्जन भर से अधिक लोगों के संक्रमित होने के बाद जहां हिंदपीढ़ी के लोगों को एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ना चाहिए, वहां अफवाहों और गलत सूचनाओं की मदद से सोशल वायरस फैलाया जा रहा है। राजनीति की दुकान सजायी जाने लगी है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, क्योंकि यह चिंगारी कब लपट बन जायेगी, कोई बता नहीं सकता। और जब तक उन लपटों का पता चलेगा, झारखंड को बहुत बड़ा नुकसान हो चुका होगा। यह खूबसूरत समाज तबाही की कगार पर पहुंच चुका होगा। इसलिए इस पर सख्ती से लगाम लगाना होगा। कोरोना संकट के इस दौर में इस गहराती सामाजिक समस्या पर आजाद सिपाही ब्यूरो का खास विश्लेषण।

    यह नहीं रुका, तो तबाही के मुहाने पर पहुंच जायेगा झारखंड

    वाकया 15 अप्रैल का है। कोरोना संकट के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण का पहला दिन। झारखंड की राजधानी रांची के बीच में स्थित हिंदपीढ़ी की दो गलियों के मुहाने बांस-बल्ली के सहारे बंद कर दिये गये थे। इन दोनों गलियों में दोनों धर्मां के लोग रहते हैं।
    एक धर्म के लोगों ने अपनी गली में तो बांस-बल्ली लगा कर रास्ता बंद कर दिया, लेकिन दूसरी गली में ऐसा किये जाने का विरोध करने लगे और अवरोध को बलपूर्वक हटा दिया। इसकी प्रतिक्रिया में पहली गली के लोग भी दूसरी गली में लगाये गये अवरोध को हटाने पहुंच गये। विवाद बढ़ा और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया जा सका। इस घटना के बारे में शहर के दूसरे हिस्सों में जिस तरह अधकचरी जानकारी दी गयी, वह खतरनाक थी।
    सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक रंग दिया जाने लगा और धार्मिक टिप्पणियां की जाने लगीं। यानी मुट्ठी भर लोग सक्रिय हो गये। वह तो पुलिस प्रशासन के लोगों ने स्थिति को संभाला, वरना कोरोना संक्रमण के कारण दहशत में डूबे हिंदपीढ़ी और रांची के लोग किसी दूसरे संकट में फंस गये होते।
    आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। यह सवाल जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही संवेदनशील भी। कोरोना महामारी को किसी धर्म के साथ जोड़ना न केवल खतरनाक है, बल्कि आत्मघाती भी। लोगों को यह समझ लेना होगा कि बीमारी किसी धर्म या जाति को देख-पूछ कर नहीं आती। वायरस की कोई जाति नहीं होती और किसी भी बीमारी का इलाज एक ही जैसा होता है। इसलिए कोरोना संकट को किसी धर्म के साथ जोड़ना पूरी तरह गलत है। लेकिन लोग इसे समझ नहीं रहे हैं। ऐसी सूचनाएं भी आने लगी हैं कि झारखंड के बहुत से इलाकों में धर्म पूछ कर सामान खरीदा या बेचा जाने लगा है। यह सामाजिक विभाजन इतना खतरनाक रूप ले लेगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। झारखंड को सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां का समाज दकियानूसी विचारों को तरजीह नहीं देता। ऐसी स्थिति में झारखंड में ये विभाजनकारी घटनाएं पीड़ा देती हैं।
    तो फिर इसका उपाय क्या है। दरअसल कोरोना से बचाव के लिए जिस सोशल डिस्टेंसिंग की अवधारणा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह असल में फिजिकल डिस्टेंसिंग यानी शारीरिक दूरी है। हमें सामाजिक नहीं, शारीरिक दूरी पर ध्यान देना चाहिए। हिंदपीढ़ी और इस तरह के दूसरे इलाकों में लोगों को यह समझना होगा कि केरल और भीलवाड़ा जैसी जगहों ने कोरोना से जंग केवल इसलिए जीती, क्योंकि वहां के लोगों ने एकजुटता दिखायी। खुद जांच के लिए आगे आये और प्रशासन का सहयोग किया।
    वे पहले ही जान गये थे कि यदि इस समय ध्यान दूसरी जगह भटका, तो फिर समाज और धर्म का अस्तित्व ही नहीं बचेगा। इसलिए सभी लोग मिल कर जंग लड़ने लगे।
    इसलिए अब समय आ गया है कि जिन इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है या फैल रहा है, वहां के लोग तमाम दूसरे मुद्दों को भुला कर इस महामारी से बचने में जुट जायें। राजनीति, दबंगई, चुनाव और विचार-विमर्श बाद में भी होते रहेंगे, लेकिन महामारी से जंग जीतना आज समय की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन को, आम लोगों को और समाज के दूसरे वर्गों को सामने आकर लोगों को दिशा देनी चाहिए। सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित और मजबूत बनाने वाले स्तंभों को भी अपनी जिम्मेवारी बखूबी लेनी होगी। चाहे प्रशासन हो या मीडिया, धर्मगुरु हों या बुद्धिजीवी, हर अंग को इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रशासनिक अमला जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जी-जान से लगा हुआ है, तो स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कर्मी भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
    अब जरूरत ऐसा माहौल बनाने की है, जिसमें अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से जांच के लिए आगे आयें और दूसरी तमाम बातें भूल कर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जितने अधिक लोगों की जांच होगी, उतनी ही कुशलता से संक्रमण का मुकाबला किया जा सकेगा। लेकिन इसके लिए आवश्यक शर्त यह है कि सोशल वायरस को दूर रखा जाये। वरना यह इतना खतरनाक रूप ले लेगा कि इससे कोई बच नहीं पायेगा। वह दौर झारखंड के लिए अधिक पीड़ादायक होगा, क्योंकि इस खूबसूरत प्रदेश की स्थापना इस उद्देश्य को लेकर तो कतई नहीं की गयी थी।
    महान समाज विज्ञानी डॉ हेनरी वुटमायर ने कहा है कि वही समाज जिंदा रहता है और आगे बढ़ता है, जिसमें आसन्न संकट को पहचानने की क्षमता और वर्तमान संकट से जूझने का माद्दा होता है। झारखंड के समाज को अपनी इस क्षमता और माद्दा का परिचय देने का समय आ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article35-40 रुपये किलो बिक रहा मुर्गा, फिर भी नहीं हैं खरीदार
    Next Article RBI ने मंदी से निपटने के लिए किए बड़े एलान
    azad sipahi

      Related Posts

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

      June 30, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version