Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»खतरनाक हो सकती है टीकाकरण में बच्चों की उपेक्षा
    corona effect

    खतरनाक हो सकती है टीकाकरण में बच्चों की उपेक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2021No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूरी दुनिया को पिछले एक साल से अपनी चपेट में लेकर परेशान करनेवाली महामारी कोरोना की दूसरी लहर अब और भी डरावने रूप में सामने आ रही है। वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और अनुसंधान के कारण इस खतरनाक बीमारी के बचाव के लिए टीका भी अब उपलब्ध है, हालांकि इसके प्रभावी होने के बारे में अलग-अलग मत व्यक्त किये जा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान पिछले करीब एक महीने से चल रहा है और पिछले एक सप्ताह से सरकार ने 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को टीका लगवाने की अनुमति दी है। इधर पूरे देश से टीकाकरण में उम्रसीमा की बाधा हटाने की आवाज आ रही है, राजनीतिक दल और कुछ राज्यों ने भी इस मांग को पूरी संजीदगी से उठाया है, जिसे फिलहाल ठुकरा दिया गया है। लेकिन इस बात का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है कि आखिर बच्चों और युवाओं को यह टीका लगवाने से रोका क्यों जा रहा है। यह बात भी समझ से परे है कि क्या कोरोना से खतरा केवल प्रौढ़ या बुजुर्गों को है। वैज्ञानिक तथ्य इसकी पुष्टि नहीं करते, बल्कि अब तो यह तथ्य भी सामने आया है कि कोरोना की दूसरी लहर का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर हो रहा है। केवल झारखंड की ही बात करें, तो पिछले एक सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक स्कूलों में कोरोना विस्फोट हो चुका है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को टीकाकरण से दूर रखना खतरनाक हो सकता है। कोरोना टीकाकरण की इस शर्त का विश्लेषण करती आजाद सिपाही के मुख्य संवाददाता दयानंद राय की खास रिपोर्ट।

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मीम बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि पहली बार बच्चे अपने माता-पिता को टीका लगवाने ले जा रहे हैं और माता-पिता कह रहे हैं कि टीका नहीं लगवायेंगे। इस मीम को वैसे तो हास्य के रूप में लिया जा रहा है, लेकिन यह सुनकर बड़ा अजीब लगता है कि भारत में खतरनाक कोरोना से बचाव के लिए चल रहे प्रयासों से बच्चों और युवाओं को बाहर रखा गया है। पिछले एक साल से पूरी दुनिया को तबाह करनेवाली इस महामारी से जंग में फिलहाल कोई सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है। नये साल में कोरोना का टीका उम्मीद की नयी किरण लेकर जरूर आया, लेकिन इस महामारी की दूसरी लहर ने जिस तरह का कोहराम मचा रखा है, उससे यह भी बेकार लगने लगा है।
    कोरोना टीके के असर पर भले ही विवाद हो, लेकिन यह बात समझ से परे है कि भारत में बच्चों और युवाओं को इस टीकाकरण अभियान से अलग कर दिया गया है। तर्क दिया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है और अभी भारत के पास इतना स्टॉक नहीं है कि 130 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सके। इस तर्क को जब तथ्यों की कसौटी पर कसा जाता है, तो इसका औचित्य दूर-दूर तक नजर नहीं आता। जहां तक संक्रमण से बुजुर्गों को अधिक खतरा होने की बात है, तो यह सही है, लेकिन साथ ही यह भी तल्ख सच्चाई है कि कोरोना की दूसरी लहर ने बच्चों-युवाओं को भी बड़ी तेजी से अपना शिकार बनाया है। यदि झारखंड की ही बात करें, तो पिछले सात दिनों में राज्य के तीन दर्जन से अधिक स्कूल और कई छात्रावासों में संक्रमण फैल गया है। यानी बच्चों को कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से अपना शिकार बना रहा है। दूसरा तर्क टीके का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने का है, लेकिन हकीकत यह है कि भारत में उत्पादित टीका अभी दुनिया के 22 देशों को भेजा जा रहा है, जबकि अपने देश में टीके के लिए अफरा-तफरी मची है। यदि हमारे पास दूसरे देशों की जरूरतों को पूरा करने लायक टीका है, तो उसका इस्तेमाल हम अपने यहां क्यों नहीं करते।
    कई राज्य सरकारों ने टीकाकरण में उम्र सीमा हटाने का आग्रह किया है, जिसे विशेषज्ञों ने ठुकरा दिया है। कहा जा रहा है कि ये राज्य कोरोना संक्रमण को रोकने में अपनी विफलता को छिपाने के लिए ही उम्रसीमा हटाने की बात कह रहे हैं। लेकिन क्या यह सच नहीं है कि कोई भी समाज अपनी भावी पीढ़ी को सुरक्षित और मजबूत करने के लिए हरसंभव कदम उठाता है। क्या किसी भी युग में यह सुना गया है कि मां-बाप अपनी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों को खतरे में डालते हों। इसका जवाब निश्चित तौर पर नहीं ही है। इंसानी सभ्यता ऐसे उदाहरणों से भरी पड़ी है, जिसमें मां-बाप ने अपने बच्चों के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। व्यावहारिक नजरिये से भी देखा जाये, तो नौकरी या व्यवसाय के लिए घर से निकलनेवालों को संक्रमण से बचाने की अधिक जरूरत है।
    बच्चों और युवाओं को संक्रमण का अधिक खतरा है। वैसे भी दुनिया में भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां कोरोना टीका लगाने के लिए उम्र सीमा तय की गयी है। पड़ोसी देश इंडोनेशिया और नेपाल में टीकाकरण की जो रफ्तार है, उससे भारत बहुत पीछे है। अमेरिका, इटली और फ्रांस जैसे विकसित देशों से तो तुलना भी बेकार है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बच्चों और युवाओं को क्यों टीकाकरण से दूर रखा जा रहा है। क्या इसमें किसी का कोई राजनीतिक स्वार्थ छिपा हुआ है या फिर कुछ न कुछ मजबूरी है, जिसे हम स्वीकार नहीं रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच हमारी भावी पीढ़ी को कोरोना संक्रमण से बचाना बहुत ही जरूरी है।
    यह सही है कि किसी भी आयुवर्ग को खतरे में नहीं डाला जा सकता है। भारत जैसे विशाल देश में कोरोना टीकाकरण के लिए ठीक वैसा ही अभियान शुरू किया जाना चाहिए, जैसा कि प्लेग, खसरा, पोलियो और हैजा जैसी महामारियों के उन्मूलन के लिए चलाया गया था। यदि हम अपनी आनेवाली पीढ़ी को ही स्वस्थ और निरोग नहीं रख सकेंगे, तो फिर विकास के हमारे तमाम दावे बेकार साबित हो जायेंगे। भारत में टीकाकरण अभियान की देखरेख करनेवालों को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हमें हमारी भावी पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.31 लाख नए मामले, 780 लोगों की मौत
    Next Article झारखंड के विकास की राह में बड़ी बाधा है गोड्डा की घटना
    azad sipahi

      Related Posts

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

      June 30, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version