Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश» रेलवे ने कोविड केयर कोच में बदले चार हजार डिब्बे
    देश

     रेलवे ने कोविड केयर कोच में बदले चार हजार डिब्बे

    bhanu priyaBy bhanu priyaApril 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय रेलवे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। दरअसल, रेलवे ने देशभर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपने डिब्बों को कोविड केयर कोच में परिवर्तित कर दिया है। रेलवे का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 16 जोन में 4,002 परिवर्तित कोच हैं और राज्य सरकार के अनुरोध इन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है।
    दिल्ली सरकार ने रेलवे से किया आग्रह : इधर, केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए रेलवे से दिल्ली के स्टेशनों में कोविड केयर कोच तैनात करने की मांग की है। दिल्ली सरकार ने शकूर बस्ती और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर कोच के पांच हजार बेड की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
    सुविधाओं से लैस हैं कोविड केयर कोच : कोविड केयर कोच में रेलवे ने मरीजों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। मौसम के हिसाब से कोच के अंदर गर्मी न लगे, इसलिए इनमें कूलर लगाये गये हैं। आॅक्सीजन सिलेंडर, डस्टबिन आदि की सुविधा दी गयी है।
    पिछले साल अधिकांश कोच का नहीं हुआ इस्तेमाल : वहीं, पिछले साल की बात करें तो रेलवे ने जुलाई 2020 में 12 हजार 4 सौ 72 बेड के साथ 813 कोच तैनात किए थे। इनमें से नयी दिल्ली को 503 कोच, उत्तर प्रदेश को 270 और बिहार को 40 कोच उपलब्ध कराए थे। हालांकि, इनमें से अधिकांश कोच का उपयोग नहीं किया गया था। इसके अलावा मरीजों ने इन कोच के अंदर गर्मी और मच्छरों की काफी शिकायतें की थी।

    महाराष्ट्र को मिले 94 कोविड केयर कोच
    उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र केनंदुरबार जिले में भी 94 कोविड केयर कोच उपलब्ध कराए हैं, जहां अब तक छह कोविड-19 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के के अनुसार महाराष्ट्र ने भारतीय रेलवे से कोविड केयर कोच की मांग की है, जिसके बाद रेलवे ने इन कोच को राज्य को आवंटित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना की पहली क्लीनिकली टेस्टेड स्वदेशी दवा लॉन्च
    Next Article रांची के दुकानदारों ने किया सेल्फ लॉकडाउन
    bhanu priya

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version