Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन
    देश

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मोहाली के फोर्टिस हार्ट में ली अंतिम सांस
    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 95 साल के थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बादल के निधन के बाद पंजाब की राजनीति में एक अध्याय का अंत हो गया। वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 08 दिसंबर 1927 को गांव अबुल खुराना (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।

    बादल पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वर्ष 2020 में कोरोना के बाद से ही बादल ने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली थी। बादल ने राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना बंद कर दिया था। हालांकि वह अपने आवास से कार्यकर्ताओं के नाम वीडियो संदेश जरूर भेजते रहते थे। बीती 23 मार्च को एक केस के सिलसिले में प्रकाश सिंह बादल फरीदकोट की अदालत में जमानत के कागज दाखिल करने पहुंचे तो भारी भीड़ उमड़ गई।

    प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले साल उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भी भर्ती कराया गया था। अब बीते 16 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत कई दिनों तक स्थिर बनी हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी दो दिन पहले सुखबीर बादल को फोन करके प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इस बीच आज मंगलवार की रात बादल का निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल वर्ष 1970 से 1971, 1977 से लेकर 1980, 1997 से 2002, 2007 से लेकर 2012 तथा 2012 से 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

    बादल के निधन पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा निजी संबंधों को तरजीह दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल विनम्रता के लिए जाने जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की राजनीति को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ है। उनका जीवन संघर्ष से भरपूर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबासी कढ़ी में उबाल की तरह ही है नीतीश कुमार की ताजा पहल
    Next Article प्रकाश सिंह बादल : गांव के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version