Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रकाश सिंह बादल : गांव के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर
    राज्य

    प्रकाश सिंह बादल : गांव के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सबसे कम उम्र के सरपंच व सबसे वयोवृद्ध मुख्यमंत्री का रिकार्ड बादल के नाम
    -पंजाब में संगत दर्शन शुरू करने वाले पहले मुख्यमंत्री थे बादल

    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पूरा जीवन संघर्ष और उतार-चढ़ाव वाला रहा है। प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति में ए टीम के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने सरपंच से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और लंबे संघर्ष के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने अपने जीवन में पहला चुनाव गांव बादल में सरपंच के लिए लड़ा और जीत गए। उस समय प्रकाश सिंह बादल को सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था। वर्ष 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। वर्ष 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। वर्ष 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी विकास आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

    इसके अलावा प्रकाश वर्ष 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा वर्ष 1972, 1980 और वर्ष 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। प्रकाश सिंह बादल की पहचान राजनीतिक मोर्चे लगाने वाले नेता की रही है। वह पंजाब के मामलों को लेकर कई बार जेल भी गए।

    मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री काल में सांसद भी चुने गए। वहीं वर्ष 2022 का चुनाव लडऩे के बाद वह सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने। प्रकाश सिंह बादल अपने जीवन का अंतिम चुनाव हार गए। इस चुनाव में हार के बाद प्रकाश सिंह बादल ने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन से दूरी बनाई। सात दशकों तक पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहे प्रकाश सिंह बादल पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने एसी कमरों को छोडक़र संगत दर्शन शुरू किया और मुख्यमंत्री रहते हुए ज्यादा समय जनता के बीच व्यतीत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन
    Next Article युद्धपोत सुमेधा 278 भारतीयों का पहला जत्था लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह रवाना
    admin

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version