Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»गुजरात के सामने फिर पस्त हुई मुंबई इंडियंस, 55 रन से हरा दूसरे नंबर पर पहुंचा टाइटंस
    स्पोर्ट्स

    गुजरात के सामने फिर पस्त हुई मुंबई इंडियंस, 55 रन से हरा दूसरे नंबर पर पहुंचा टाइटंस

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    GT vs MI, IPL  (25 April 2023) | इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 35 मैच समाप्त हो चुके हैं और इसी के साथ ही लीग का पहला चरण भी समाप्त हो चुका है | पहले चरण की समाप्ति के साथ जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 अंक लेकर पहले पायदान पर काबिज है तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम ने मंगलवार को अहमदाबाद के मैदान पर खेले गये 35वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 55 रनों से हराकर दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है. |

    इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 35 मैच समाप्त हो चुके हैं और इसी के साथ ही लीग का पहला चरण भी समाप्त हो चुका है. पहले चरण की समाप्ति के साथ जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 अंक लेकर पहले पायदान पर काबिज है तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम ने मंगलवार को अहमदाबाद के मैदान पर खेले गये 35वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 55 रनों से हराकर दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है |

    गुजरात टाइटंस के लिए अभिनव मनोहर और डेविड मिलर के बीच 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसके दम पर टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसके बाद नूर अहमद और राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से शिकस्त दी|

    मैन ऑफ द मैच मनोहर ने 21 गेंद में 42 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि मिलर ने 22 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 46 रन बनाये |

    गुजरात ने बनाया अपने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

    आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में तीन छक्के की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया. गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 34 गेंद में 56 रन की पारी खेली. गुजरात टाइटंस ने छह विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया. गुजरात टाइटंस के लिये यह उसके आईपीएल इतिहास में खेले गये मैचों में एक पारी के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है |

    नूर,राशिद और मोहित ने मुंबई को किया ढेर

    गुजरात टाइटंस की टीम ने विशाल स्कोर बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ  विकेट पर 152 रन पर रोक दिया. इस जीत से गुजरात की टीम सात मैचों में पांच सफलता के साथ अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी. नूर (चार ओवर में 37 रन पर तीन विकेट) गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज रहे. राशिद और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिये |

    डेथ ओवर्स में फिर पस्त हुई राशिद खान

    राशिद मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये. उनके नाम अब 14 विकेट है. मुंबई के लिए नेहाल वढेरा ने 21 गेंद में सबसे ज्यादा 40 रन का योगदान दिया. मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी चार ओवर में 70 रन लुटाये |

    टीम के लिए पीयूष चावला (चार ओवर में दो विकेट पर 34 रन) सफल गेंदबाज रहे. अर्जुन तेंदुलकर (दो ओवर में नौ रन), जेसन बेहरनडोर्फ (चार ओवर में 37 रन), कुमार कार्तिकेय (चार ओवर में 39 रन) और राइली मेरेडिथ (चार ओवर में 49 रन) को एक-एक सफलता मिली. कैमरून ग्रीन ने दो ओवर में 39 रन लुटा दिये |

    पावरप्ले में जूझते दिखे मुंबई के बल्लेबाज

    लक्ष्य का बचाव करते हुए मोहम्मद शमी और हार्दिक ने शुरुआती ओवरों में एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की. हार्दिक ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित (आठ गेंद में दो रन) को आउट किया. ग्रीन ने हार्दिक के खिलाफ चौथे ओवर में छक्का लगाया लेकिन वह और इशान किशन (20 गेंद में 13 रन) पावर प्ले में जूझते दिखे. शुरुआती छह ओवर में टीम सिर्फ 32 रन बना सकी |

    GT vs MI IPL
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का प्रदेश स्तरीय जय भारत सत्याग्रह के तहत उपवास आज
    Next Article हार से भड़के कप्तान रोहित शर्मा
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version