Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब व्यापारी सीना तानकर चलता है, अपराधी सिर झुकाकर : मुख्यमंत्री योगी
    Breaking News

    अब व्यापारी सीना तानकर चलता है, अपराधी सिर झुकाकर : मुख्यमंत्री योगी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
    – भाजपा के ट्रिपल इंजन से होगा विकास, बनाइए फुल मेजॉरिटी का बोर्ड : योगी
    – सपा, बसपा और कांग्रेस का फेल इंजन जनता के पैसों पर डालता है डाका : योगी

    महराजगंज। पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर, लेकिन आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर। गले में तख्ती लटकाकर, जान की भीख मांगता है। सरकार बदलने पर कैसे परिवर्तन होता है, यह आज हर कोई महसूस कर सकता है। अब हमारे युवाओं को पहचान छिपाने की जरूरत नहीं होती है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां जीएसबीएस डिग्री कॉलेज़ मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि महराजगंज की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में फुल मेजॉरटी के बोर्ड की अपील करने आया हूं। अगर अच्छा बोर्ड नहीं होगा तो दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में ना लगकर बंदरबांट हो जाएगा।

    डबल इंजन की सरकार को सपोर्ट करने वाला नया इंजन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यूपी में पहले से ही काम कर रही है। दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में लग सके इसके लिए नगर निकायों में भी डबल इंजन की सरकार को सपोर्ट करने वाला नया इंजन चाहिए। विकास के लिए पैसा डबल इंजन की सरकार ही देगी। कोई निर्दल या अन्य दल का नहीं। यह विकास का पैसा जमीन पर तब लगेगा जब बोर्ड फुल मेजॉरिटी का हो। गलत लोग आ जाएंगे तो जनता का नुकसान होगा।

    शहरों को बनाया जा रहा है स्वच्छ और सुरक्षित
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इस पूरे इलाके में इन्सेफेलाइटिस से मौतें होती थीं। 40 साल में 50 हजार मौतें हुईं। मगर, कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने इस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। आज डबल इंजन की सरकार ने इंन्सेफेलाइटिस को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। तीन साल में यूपी में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जो किसान पहले झुक के चलता था, आज वह सीना तानकर चल रहा है। हाईवे बन रहे हैं, रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, नये एयरपोर्ट बन रहे हैं, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज और एम्स का निर्माण हुआ है।

    युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ सशक्त बना रहे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। जाति, मत और मजहब देखकर तुष्टिकरण नहीं हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण करते थे, हम सशक्तिकरण कर रहे हैं। पहले युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे, हम टैबलेट दे रहे हैं। ये युवाओं को टेक्नॉलाजी से जोड़कर उन्हें सशक्त बना रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिल गेट्स ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तारीफ कर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
    Next Article 30 अप्रैल को नए इतिहास की रचना होगी : अन्नपूर्णा देवी
    azad sipahi

      Related Posts

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version