Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»युद्धपोत सुमेधा 278 भारतीयों का पहला जत्था लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह रवाना
    देश

    युद्धपोत सुमेधा 278 भारतीयों का पहला जत्था लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह रवाना

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायु सेना के दो सी-130जे विमान सऊदी अरब से नागरिकों को भारत लाएंगे

    – सूडान से दूसरा जत्था लाने के लिए जहाज आईएनएस तेग तैनात किया गया

    नई दिल्ली। सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किये गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमेधा 278 भारतीयों का पहला जत्था लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हुआ। भारत ने संघर्ष प्रभावित सूडान से बाकी नागरिकों को लाने के लिए दूसरा जहाज आईएनएस तेग तैनात किया है। नौसेना का जहाज भारतीयों को लेकर जेद्दाह आएगा, जहां से वायु सेना की मदद से भी नागरिकों को भारत लाया जाएगा। इसलिए वायु सेना के दो सी-130जे परिवहन विमान सऊदी अरब में स्टैंडबाय पर हैं।

    सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहा भीषण संघर्ष पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन गया है। ईद पर रैपिड सपोर्ट फोर्स ने संघर्ष विराम का ऐलान किया था, किन्तु तब वह प्रभावी नहीं हो सका था। इसके बाद अमेरिका ने दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम कराने की कोशिश शुरू की। हिंसाग्रस्त सूडान में संघर्ष विराम की अमेरिकी कोशिश रंग लाई है। दो दिन तक चली बातचीत के बाद संघर्षरत दोनों पक्ष 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू यह संघर्ष विराम अगले 72 घंटे चलेगा। अब तक हिंसा में 427 लोगों की मौत हो चुकी है और 3700 से अधिक घायल हुए हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए निर्देश दिये थे। अब तक सूडान से विभिन्न देशों के चार हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए दूसरे देश भी आगे आए हैं। सऊदी अरब और फ्रांस वहां से कई भारतीयों को सुरक्षित निकाल चुके हैं। फ्रांस ने भी दो सैन्य विमानों से 5 भारतीय नागरिकों सहित 28 देशों के 388 लोगों को बाहर निकाला है। सऊदी अरब ने सूडान से मित्र राष्ट्रों के 66 विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है, जिसमें कई भारतीय नागरिक भी हैं।

    भारत ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को इस अफ्रीकी देश से सुरक्षित रूप से निकालने की अपनी आकस्मिक योजना के तहत जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरने के लिए तैयार रखे हैं। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह से पहले जत्थे में 278 भारतीयों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हुआ है। अपने वतन आने के लिए 500 भारतीय सूडान पोर्ट पर पहुंचे हैं। सूडान से बाकी नागरिकों को लाने के लिए नौसेना ने दूसरा जहाज आईएनएस तेग तैनात किया है। भारत उन देशों के साथ भी सहयोग कर रहा है, जो वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रकाश सिंह बादल : गांव के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर
    Next Article कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय जय भारत सत्याग्रह के तहत उपवास आज
    admin

      Related Posts

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025

      मुख्यमंत्री योगी का कड़ा संदेश-मिलावटखोरी बंद करो, नहीं तो चौराहों पर लगेगी फोटो

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त
      • कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई
      • मुख्यमंत्री योगी का कड़ा संदेश-मिलावटखोरी बंद करो, नहीं तो चौराहों पर लगेगी फोटो
      • वसई-विरार में 13 ठिकानों पर इडी की छापेमारी
      • खराब जलमीनारों की मरम्मती को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version