Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंद्रह दिन में दो ग्रहण, हाइब्रिड सूर्यग्रहण नौ साल बाद, अच्छा नहीं होता ऐसा होना
    Top Story

    पंद्रह दिन में दो ग्रहण, हाइब्रिड सूर्यग्रहण नौ साल बाद, अच्छा नहीं होता ऐसा होना

    adminBy adminApril 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन (मप्र)। खगोल शास्त्र कहता है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण आम घटना है, लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। सामान्यतः एक वर्ष में तीन से चार बार सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। इस बार 15 दिन के अंदर वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल और दूसरा चंद्र ग्रहण पांच मई को पड़ेगा।

    जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्ता और ज्योतिषाचार्य पं. हरिहर पंड्या से इस बारे में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने बात की। इस चर्चा में साफ हुआ कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका किसी भी तरह का नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं रहेगा। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 07ः05 से शुरू होकर दोपहर 12ः29 बजे समाप्त होगा। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया आदि देशों में दिखाई देगा। भारतीय पंचांग के अनुसार, इस दिन वैशाख मास की अमावस्या तिथि रहेगी।

    डॉ. गुप्ता का कहना है कि सूर्य ग्रहण तीन अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इसलिए इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाएगा। सामान्य भाषा में इसे संकर सूर्य ग्रहण कहा जा सकता है। पिछला हाइब्रिड सूर्यग्रहण नौ वर्ष पहले तीन नवंबर, 2013 को देखा गया था। इस तरह का अगला सूर्यग्रहण 15 नवंबर, 2031 को होगा। अर्थात आज से आठ वर्ष बाद।

    ज्योतिषाचार्य पंड्या ने बताया कि पांच मई के चंद्र ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह रात 08ः45 बजे से शुरू होकर देररात एक बजे समाप्त होगा। 15 दिन में दो ग्रहण का पड़ना ठीक नहीं माना जाता। ऐसी स्थिति में प्राय: पृृृृथ्वी पर प्राकृतिक प्रकोप की संभावना प्रबल हो जाती है ।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल अविध में आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसलिए इस दौरान कुछ काम करने से बचना चाहिए। भारत में इसका सीधा असर नहीं रहेगा, लेकिन जहां भी इसका असर पड़ेगा, वहां की गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसी महिलाएं ग्रहण के समय किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।

    उन्होंने बताया कि ग्रहण और सूतकाल के दौरान न तो नाखून काटना चाहिए और न कंघी करना चाहिए। इस समय न तो सोना चाहिए और पका भोजन खाना चाहिए। काटने-छीलने का काम नहीं करना चाहिए। साथ ही सूई में धागा भी डालने की मनाही की गई है। ग्रहण के समय यात्रा करने से भी बचना चाहिए। कोई भी नया काम शुरू करने से परहेज करना चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के पूर्वी चंपारण में नहीं रुक रहा है जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा मृतकों की संख्या पहुंची 41
    Next Article देश में कोरोना के 7,633 नए मरीज, सात की मौत
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version