आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं हैं। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि राज्य के सभी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। सबके काम का आकलन किया गया है। अविनाश पांडेय के दोनों बयानों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अविनाश पांडेय की कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक झारखंड कांग्रेस मंत्रियों को विफल बताने वाले कांग्रेस प्रभारी के बयान में अचानक बदलाव कैसे आ गया। आखिर दो दिन में मंत्रियों ने ऐसा कौन सा ऐतिहासिक कार्य कर दिया कि प्रभारी की नजरों में वे योग्य और काबिल हो गए। और उनके नहीं बदले जाने की बात अविनाश पांडेय ने कर दी। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी का आखिर मंत्रियों के साथ क्या आंतरिक समझौता हुआ। यह उन्हें सार्वजनिक तौर पर बताना चाहिए। हेमंत सरकार की तानाशाही में राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ बयान देना कांग्रेस प्रभारी को महंगा पड़ा। दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में सहभागी भी और समर्थन में आंदोलन भी करती है। इसलिए बयानों के द्वारा जनता की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कांग्रेस पार्टी को नहीं करना चाहिए। कांग्रेस झारखंड के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संस्थान के कार्यक्रम में कहा था कि वे सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं हैं। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। हालांकि अविनाश पांडे के एक बयान के बाद कयासों पर रोक लग गया था। पलामू में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड सरकार के सभी मंत्री मेनिफेस्टो से बढ़कर काम कर रहे हैं। उनका आकलन किया गया है। मंत्री में फेरबदल कि फिलहाल संभावना नहीं है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version