रांची। चडरी सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। उन्हें प्रकृति महापर्व सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर निमंत्रण दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, जीतेंद्र सिंह, कुमोद कुमार वर्मा, सागर भगत, हरिश सिंह, विश्वास उरांव, अशोक उरांव, रोहित राय समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version