रांची। पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में शुक्रवार को एकल अभियान, रांची ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरियातु रोड स्थित आरोग्य भवन के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

वहीं मौके पर एकल अभियान के केन्द्रीय अभियान प्रमुख ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान की ओर से पहलगाम की घटना में मारे गए लोगों की याद में दो लाख गांवों में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हिन्दूओं के साथ जिस तरह का कुकृत्य किया है वह अत्यंत दुखदायी है। इसका करारा जवाब देना ही होगा।

दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजली अर्पित करते हुए वनबंधु परिषद रांची के सरंक्षक रमेश धरनी धरका ने कहा कि भारत को आतंकी हमले से एक बहुत बड़ी चनौती मिली है। इसे प्रत्येक नागरिक को डटकर मुकाबला करना होगा। प्रत्येक नागरिक को एक सैनिक की भूमिका निभानी होगी।

वहीं श्रद्धांजली सभा में एकल अभियान के वरिष्ठ केन्द्रीय कार्यकर्ता अमरेन्द्र विष्णपुरी ने कहा कि आतंकी हमले में दिवगंत आत्माएं देश की एकता और अखंडता को जागृत कर रही हैं। उनकी आत्माह चित्कार कर ललकार रही हैं कि हम सभी एक हों और देश से आतंकी हमलों को समाप्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए प्रत्येक नागरिकों को आतंकी हमले के विरोध में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना ही दिवगंत आत्माओं की सच्ची श्रद्धांजली होगी।

इस मौके पर एकल फयूचर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, दिलीप महतो, नागेश्वर महतो, अभिजीत पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बाबुलाल गोप, केशव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version