रांची। निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। यह सुनवाई न्यायमूर्ति बी.वी. नागरथना और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान की पीठ के समक्ष तय की गई है। विनय चौबे 20 मई 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका पर अब अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इससे पहले 25 मार्च को इसी पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सह-आरोपी सुधीर सिंह और विजय प्रताप को जमानत दे दी थी। हालांकि, विनय चौबे को उस समय राहत नहीं मिल सकी थी।

दरअसल, एसीबी द्वारा शपथ पत्र देर से दाखिल किया गया था। इस पर विनय चौबे की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में 10 अप्रैल की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version