Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»जीप से कश्मीरी को बांधनेवाले मेजर गोगोई के सम्मान पर भड़का पाकिस्तान
    दुनिया

    जीप से कश्मीरी को बांधनेवाले मेजर गोगोई के सम्मान पर भड़का पाकिस्तान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद: कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा एक स्थानीय युवक को जीप से बांधकर मानव ढाल की तरह इस्तेमाल करने में शामिल सेना के अधिकारी को ‘चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित किए जाने की पाकिस्तान ने गुरुवार को निंदा की।

    विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा, ‘कश्मीरी युवक को बेशर्मी से जीप से बांधकर उसे मानव ढाल की तरह इस्तेमाल करने वाले मेजर लितुल गोगोई को सम्मानित करना निंदनीय है। यह एक अपराध है और मानवता का अपमान है।’ भारतीय सेना ने कहा था कि आतंकवाद रोधी अभियानों में ‘सतत प्रयासों’ के लिए 53 राष्ट्रीय रायफल्स के मेजर गोगोई को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। जकरिया ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब भारतीय सुरक्षा बलों ने अपना ‘कायराना और अमानवीय’ चेहरा दिखाया है।

    भारतीय सुरक्षाबलों पर नागरिकों के खिलाफ गंभीर हिंसा में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जकरिया ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खासकर संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया कि वह इस कार्रवाई का संज्ञान ले। बीते 9 अप्रैल को एक वीडियो में जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में हिंसा के बीच उपचुनाव के दौरान बडगाम में पत्थरबाजों से निपटने के लिए एक युवक को सेना की जीप के बोनट से बंधा दिखाया गया था। बाद में युवक की पहचान फारूक अहमद डार के रूप में हुई थी। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने गोगोई के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसहारनपुर हिंसा को लेकर केंद्र ने उत्तरप्रदेश सरकार से मांगी रिपोर्ट
    Next Article उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में मरे 22 लोगों का शव इंदौर भेजा गया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    इराक के किरकुक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला, भीषण विस्फोट

    July 1, 2025

    पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर किया हमला

    July 1, 2025

    अपने भी हुए ट्रंप के घरेलू नीति विधेयक के खिलाफ

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version