Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाक ने जैश और जमात से संबंध के शक में 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगाया
    Top Story

    पाक ने जैश और जमात से संबंध के शक में 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगाया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    एजेंसी
    इस्लामाबाद। पाक सरकार ने लाहौर के 11 संगठनों पर बैन लगाया है। इन पर आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा से जुड़े होने का आरोप है। जैश सरगना मसूद अजहर को हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद 2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
    पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव
    फरवरी में हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। इसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत-पाक के बीच तनाव पैदा हो गया था। पाक सरकार ने फरवरी में ही जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर भी बैन लगाया था।
    पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और मंत्री एजाज शाह के बीच शुक्रवार को मीटिंग हुई। इस दौरान 11 संगठनों पर बैन लगाने का फैसला लिया गया। इमरान ने पहले ही कहा था कि वे किसी भी हालत में पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं करने देंगे। पाकिस्तान नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी के मुताबिक, बैन किये गये संगठनों में अल-अनफाल ट्रस्ट, इदारा खिदमत-ए-खलाक, अल-दावत उल इरशाद, मॉस्क एंड वेलफेयर ट्रस्ट, अल-मदीना फाउंडेशन, मज-बिन-जबेल एजुकेशन ट्रस्ट और अल-हमद ट्रस्ट का नाम शामिल है। सभी संगठन लाहौर के हैं। इन सात संगठनों के अलावा लाहौर के अल-फजल फाउंडेशन/ट्रस्ट और अल-इजर फाउंडेशन, बहावलपुर के अल-रहमत ट्रस्ट संगठन और कराची के अल-फुरकान ट्रस्ट को भी बैन किया गया है। हाल ही में सरकार ने बताया कि 30 हजार से ज्यादा मदरसों को नियंत्रण में लिया गया है। पाक सरकार के आंतरिक मंत्रालय के अंतर्गत यह अथॉरिटी काम करती है। संगठनों पर बैन की कार्रवाई पाक सरकार के 2015 के नेशनल एक्शन प्लान के तहत की गयी। इसके मुताबिक, देश से कट्टरपंथियों और आतंकियों को बाहर करने की बात कही गयी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी सेना ने एक ट्रक प्रतिबंधित मांस पकड़कर किया पुलिस के हवाले
    Next Article नामदार का घमंड बहुत ऊंचा हर दिन दे रहे नयी गाली : मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

      July 7, 2026

      रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार

      July 7, 2026

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version