Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल: तबाही मचाने के बाद रात 11:30 बजे शांत हुआ चक्रवात
    Breaking News

    बंगाल: तबाही मचाने के बाद रात 11:30 बजे शांत हुआ चक्रवात

    azad sipahiBy azad sipahiMay 21, 2020Updated:May 21, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से लेकर पूर्व मेदिनीपुर के बीच पड़ने वाले हावड़ा, हुगली, कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में चक्रवात “अम्पन” ने भारी तबाही मचाई है। दोपहर ढाई बजे यह चक्रवात दीघा के समुद्र तट से टकराया था। उसके बाद कम से कम 165 किलोमीटर और अधिकतम 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय क्षेत्रों में तूफान ने तांडव मचाना शुरू किया था। दीघा के बाद दक्षिण 24 परगना, उसके बाद उत्तर 24 परगना फिर कोलकाता, हावड़ा और हुगली में रात 11:30 बजे तक तांडव मचाता रहा।
    मौसम विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक गणेश कुमार दास ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार रात 11:30 बजे तूफान कमजोर पड़ा और धीरे-धीरे बांग्लादेश की ओर बढ़ गया है। इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि सबसे अधिक प्रभाव उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों जिलों में पूरी तरह से सर्वनाश हो गया है। लाखों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीएम ने बुधवार रात ही मीडिया से मुखातिब होकर दावा किया था कि 10 से 12 लोगों के मारे जाने की सूचना उन्हें मिली है। यह संख्या और बढ़ सकती हैं।
     
    300 साल पहले आया था ऐसा चक्रवात-
    मुख्यमंत्री ने बताया कि 1737 में इस तरह का भयंकर तूफान बंगाल में आया था। तब बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। इस बार राज्य प्रशासन सतर्क था और समुद्र तटीय क्षेत्रों से पांच लाख लोगों को चक्रवात के आने से पहले ही सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया था और शिविर लगाए गए थे। इस वजह से जान का नुकसान कम हुआ लेकिन लाखों की संख्या में मकान, फसलें और पेड़ पौधों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि नदियों के बांध टूट गए हैं और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना पूरी तरह से जलमग्न है। संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। टेलीफोन संचार भी बंद हो गए हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये दोनों जिले राज्य के बाकी हिस्से से कट गए हैं। तूफान की भयावहता कैसी थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य सचिवालय नवान्न को भी नुकसान पहुंचा है। खास बात यह है कि जब चक्रवात की शुरुआत बंगाल में हुई तब से लेकर देर रात तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में ही बैठी रहीं और पूरी परिस्थिति पर नजर रखी है। देर रात जब वह मीडिया से मुखातिब हुई तब उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में मदद मांगी। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिन लगेंगे पूरे नुकसान का आकलन करने में। यह समय राजनीति को दूर रख कर मानवता के हिसाब से एक साथ खड़े होने का है। केंद्र को बंगाल की मदद करनी होगी तभी क्षतिग्रस्त इलाके में हालात सामान्य हो सकेंगे।
    सोनिया ने किया फोन-
    खबर है कि देर रात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ममता से फोन पर बात की थी। सीएम ने उनसे भी मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मिशन समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आकर ऐसे मुश्किल समय में मदद की गुहार लगाई है। आज यानी गुरुवार को राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक कर नुकसान का आकलन करेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है। हावड़ा में एक 13 साल की बच्ची के सिर पर टीन की छत गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पूर्व मेदिनीपुर में भी एक महिला की मौत हुई है अभी और लोगों की मौत की सूचना धीरे-धीरे सामने आएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने एनडीआरएफ की 19 टीम के साथ मिलकर राहत और बचाव शुरू कर दिया है। आर्मी एयरफोर्स नेवी बीएसएफ कोस्ट गार्ड ने भी लोगों की मदद के लिए सामान पहुंचाना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अभी जो लोग राहत शिविरों में रखे गए हैं, उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा। उनके रहने खाने की व्यवस्था सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से आर्थिक हालात पहले से ही बिगड़े हैं, अब तूफान ने और परेशानी में डाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी की तारीफ विधायक अदिति सिंह को पड़ी भारी
    Next Article दुन‍ियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 लाख के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025

      फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version