Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में चल रहा था स्पेशल ब्रांच का अवैध दफ्तर
    Top Story

    रांची में चल रहा था स्पेशल ब्रांच का अवैध दफ्तर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। रांची के गोंदा थाना के पीछे विशेष शाखा का समानांतर अवैध कार्यालय चलाया जा रहा था, जांच में इसकी पुष्टि हो गयी है। विशेष शाखा के जांच करनेवाले अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री और डीजीपी को सुपुर्द कर दी है। इसमें कहा गया है कि यह अवैध कार्यालय पूर्व की सरकार के कार्यकाल में खोला गया था। जांचकर्ता अधिकारी को स्पेशल ब्रांच के तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता का एक पत्र मिला है, जो भवन निर्माण विभाग के सचिव को लिखा गया था। इस पत्र में लिखा गया है कि रघुवर दास (तत्कालीन मुख्यमंत्री) के निर्देश पर विशेष शाखा का एक कार्यालय खोलना है। इसके लिए दो भवन की आवश्यकता है। भवन निर्माण विभाग से अनुमति मिली या नहीं, इसकी पुष्टि रिपोर्ट में नहीं है। इतना है कि वहां कार्यालय खोल दिया गया था। विशेष शाखा की गाड़ियां जाया करती थीं। जिस भवन में विशेष शाखा का कार्यालय था, उसके बगलवाले भवन में बैजनाथ प्रसाद नामक व्यक्ति रहता था। इस कार्यालय का वह प्रत्यक्ष रूप से मॉनिटरिंग भी करता था। उसे गलत तरीके से वाहन और चालक भी उपलब्ध कराये गये थे, जबकि वह व्यक्ति पुलिस का नहीं है। समय-समय पर इस कार्यालय में विशेष शाखा में उस समय कार्यरत तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी भी जाया करते थे।

    रांची में चल रहा था स्पेशल ब्रांच का अवैध दफ्तर
    इन सभी अधिकारियों और जवान के बयान भी रिपार्ट में दर्ज है। कार्यालय खोले जाने की सूचना उस समय विशेष शाखा में कार्यरत कुछ जूनियर पुलिस अधिकारियों को भी थी। इसकी भी पुष्टि हो गयी है कि इस कार्यालय की तरफ से गलत तरीके से कुछ लोगों पर नजर रखी जा रही थी।

    फोन टेपिंग की रिपोर्ट भी जल्द आयेगी
    सीआइडी में फोन टेपिंग करने के मामले की जांच भी अलग से की जा रही है। जल्द ही सीआइडी के अधिकारी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सरकार को सुपुर्द कर देंगे। अब तक की जांच में ये संकेत मिले हैं कि कुछ नेताओं के टेलीफोन टेप किये जा रहे थे। सीआइडी में गलत तरीके से फोन टेपिंग की जा रही थी और सात माह के अंदर 390 लोगों के फोन टेप किये गये। यह भी सामने आ चुका है कि विशेष शाखा के अधिकारी यहां तैनात किये गये थे। साथ ही, कुछ जानकार आरक्षियों को भी यहां तैनात किया गया था।

    सरयू राय ने लिखा था पत्र
    इस मामले को आजाद सिपाही ने प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने इस संबंध में पहले डीजीपी एमवी राव को पत्र को लिखा था और जांच कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने बाद में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में एसआइटी गठित करने की मांग की थी।

    Illegal office of special branch was running in Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रवासी भारतीय नागरिक वीजा पर जल्द फैसला लेगी केंद्र सरकार: विदेश राज्य मंत्री
    Next Article ओरैया हादसे में मृत श्रमिकों के शवों के साथ यह व्यवहार अमानवीय : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version