Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना संक्रमण: विशेषज्ञों का आकलन, झारखण्ड में जल्द स्थिति होगी बेहतर
    Breaking News

    कोरोना संक्रमण: विशेषज्ञों का आकलन, झारखण्ड में जल्द स्थिति होगी बेहतर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     डेथ रेट एक सप्ताह में होने लगेगा कम
    बारह दिन में संक्रिय मामले 30 हजार कम

    रांची। (प्रशांत झा ) राज्य में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। नये कोरोना मरीज कम मिल रहे हैं। कोरोना को मात देनेवाले बढ़ रहे। सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। इन सबके बीच डेथ रेट अभी भी कम होना नहीं शुरू हुआ है। एक मई से डेथ रेट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञों और जानकारों ने एक अच्छा संकेत दिया है। उनका कहना है कि एक सप्ताह के अंदर राज्य में डेथ रेट कम होने लगेगा। एक-दो जून के बाद से स्थिति पहले की तरह सामान्य होने लगेगी। बशर्ते लोग आगे भी संयम रखें। जिस तरह से अभी कोरोना को लेकर जीवन बिता रहे, वैसे ही आगे भी बिताते रहें। यह तभी संभव है। इससे एक और फायदा होगा कि तीसरी लहर को भी रोका जा सकेगा।

    8 मई से घट रहे सक्रिय मामले
    राज्य में मई का पहला सप्ताह कोरोना की दूसरी लहर का पीक था। हर दिन राज्य में पांच हजार से अधिक नये मरीज मिल रहे थे। इस दौरान 8 मई को सबसे अधिक सक्रिय मामले हो गये थे। इस दिन कुल सक्रिय मरीज 61 हजार 177 हो गये थे। इसके बाद से सक्रिय मामले घटने लगे हैं। पिछले 12 दिन में 30 हजार से अधिक सक्रिय मामले कम हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 मई को राज्य में कुल सक्रिय मामले 31 हजार 528 पर पहुंच गये हैं।
    मृतकों की संख्या घट रही, डेथ रेट बढ़े
    अप्रैल अंतिम से मई पहले सप्ताह तक हर दिन 100 से 150 लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी। 1 मई को 159 लोगों की मौत हुई थी। 14 मई के बाद से मौत की संख्या कम हो रही है। अभी यह आंकड़ा 50 से 100 के बीच रह रहा है। इसके बावजूद डेथ रेट का प्रतिशत कम होना शुरू नहीं हुआ है। राज्य में 1 मई को 1.18 फीसदी डेथ रेट था, जो लगातार बढ़ते हुए 19 मई को 1.44 फीसदी पर पहुंच गया है।

    अगले सप्ताह से होने लगेगा सुधार
    विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है कि झारखंड में कोरोना का पीक बीत चुका है। स्थिति में सुधार हो रहा है। डेथ रेट में कमी आनेवाले कुछ दिनों में दिखने लगेगी। जो लोग पीक के समय संक्रमित हुए, उनका 14 दिन का समय बीतने लगा है। जैसे-जैसे वह स्वस्थ होते जायेंगे, डेथ रेट का आंकड़ा कम होता जायेगा। 1-2 जून के बाद से डेथ रेट में कमी दिखने लगेगी।

    भविष्य में भी रखना होगा संयम
    विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म हो चुकी है। अभी लोगों के संयम की वजह से स्थिति सुधर रही है। इस संयम को अगले कुछ महीने तक बरकरार रखना होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजिंग, अनावश्यक घर से निकलने आदि को लेकर खुद ही सतर्क रहना होगा। तभी दूसरी लहर से पूरी तरह बाहर निकल सकेंगे और तीसरी लहर को रोक पायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर वसूला गया 12.81 लाख जुर्माना
    Next Article क्या बिना धोए मास्क पहनने से होता है ब्लैक फंगस, जानिये क्या एक्सपर्ट्स की राय
    azad sipahi

      Related Posts

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      • मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version