Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गंगा की सहायक सुसवा नदी में चलाया स्वच्छता अभियान
    राज्य

    गंगा की सहायक सुसवा नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नमामि गंगे ग्राम पंचायत ने लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किया सफाई कार्य
    ऋषिकेश। स्वजल परियोजना देहरादून की ओर से नमामि गंगे ग्राम पंचायत लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम के दौरान गंगाजी की सहायक सुसवा नदी में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने स्वयं नदी में प्रवेश कर छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी माफी के छात्र छात्राओं स्वच्छता अभियान से पूर्व जनजागरूकता रैली निकाली।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने गोहरी माफी में गंगाजी की सहायक नदियों में आसपास के ग्रामीणों के कूड़ा विसर्जित किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत सम्मिलित ग्राम पंचायतों में इस तरह नदियों में प्लास्टिक और अन्य कूड़ा फेंका जाना न केवल जलीय जीवों के जीवन के प्रति संकट को उत्पन्न करता है बल्कि गंगाजी के प्रति श्रद्धा रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को आहत करने वाला दण्डनीय अपराध भी है।

    ग्राम पंचायतों को कूड़ा निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के बावजूद भी गंगाजी की सहायक नदियों को कूड़ा डालकर गन्दा करने वालों का चालान काटने की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन को करनी चाहिए। गंगा नदी मात्र नदी हमारी सांस्कृतिक विरासत भी हैं। इसकी सहायक नदियां जल संवाहिकाएं हैं जो हमें जल जीवन प्रदान करती हैं। गाड़ गदेरे बचेंगे तो सदानीरा गंगा का अस्तित्व बचा रहेगा।

    उन्होंने कहा कि गांवों की स्वच्छता में ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता जनजागरूकता में प्रमुखता से आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक स्वजल परियोजना की सामुदायिक विशेषज्ञ मंजू जोशी ने बताया कि लगभग आठ से नौ कुन्तल प्लास्टिक कूड़ा नदी से एकत्र कर निस्तारण के लिए सेग्रिगेशन सेंटर भेजा गया है।

    इस अवसर पर विनीता रमोला,अठुर भागीरथी स्वयं सहायता समूह की नामित सदस्य ओजस्विनी तिवारी,शिवानी रावत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी माफी की शिक्षिका सुरजी रावत, गीता पन्त,कैलाश चंद्र नौटियाल, रमेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, प्रभारी प्राचार्य निशा असवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल: कैंसर के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने आखिरी घरेलू मैच में लैवेंडर जर्सी पहनेगी गुजरात की टीम
    Next Article राज्य के 17 जिलों में दो दिन लू चलने के आसार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version