Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जैक इंटरमीडिएट साइंस में रामगढ़ की दिव्या स्टेट टॉपर, करना चाहती है मेडिकल की पढ़ाई
    Top Story

    जैक इंटरमीडिएट साइंस में रामगढ़ की दिव्या स्टेट टॉपर, करना चाहती है मेडिकल की पढ़ाई

    adminBy adminMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गांधी स्मारक उच्च विद्यालय की छात्रा ने जिले का नाम किया रौशन
    रामगढ़। झारखंड एकेडमिक काउंसिल का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। इंटरमीडिएट में रामगढ़ की दिव्या ने स्टेट टॉपर बन कर इस जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या को जब इस बात की खबर मिली तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। 479 नंबर लाकर दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया है। गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के प्रबंधक को रिजल्ट की खबर मिली तो वह भी खुशी से चहक उठे। स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार अनिल ने तत्काल दिव्य और उनके परिजनों को विद्यालय में बुलाया और उन्हें सम्मानित किया।

    माता-पिता और विद्यालय का है बड़ा योगदान
    दिव्या ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उसके इस मुकाम पर पहुंचने में घरवालों का बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कहा कि उनके पिता श्लोक बिहारी रामा एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और मां कुसुम देवी सिलाई कढ़ाई कर घर के खर्चे में अपना योगदान देती है। लेकिन इसके बावजूद घर में पढ़ाई को लेकर अच्छा माहौल है। उसने कहा कि उसकी मां ने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया है। वह हमेशा कहती थी कि लगन लगा कर पढ़ाई करो और डरने की कोई जरूरत नहीं है। दिव्या ने यह भी कहा कि वह रोज पढ़ाई करने स्कूल आती थी। यहां शिक्षकों के द्वारा उसे बेहतर माहौल दिया जाता था। स्कूल के साथ-साथ वह घर में भी अपना वर्क अच्छे से करती थी।

    बचपन से ही पढ़ाई के लिए मैं करती थी गाइड : चंदा सिन्हा
    मध्य विद्यालय भुरकुंडा के शिक्षिका चंदा सिन्हा ने बताया कि शहर के गौशाला मोहल्ला में दिव्या और उसका पूरा परिवार पड़ोसी के तौर पर रहता है। बचपन से ही दिव्या पढ़ने में काफी अच्छी है। पढ़ाई को लेकर जब भी उसे गाइडलाइन चाहिए होता था, वह मेरे पास आती थी। आज उसने जो मुकाम हासिल किया है वह सिर्फ उसकी अपनी मेहनत है।

    मैं आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हूं
    दिव्या ने बताया कि इंटर साइंस में उसने स्टेट टॉप तो किया है, लेकिन उसके आगे की पढ़ाई को लेकर अभी से ही परेशानी सामने आने लगी है। उसकी चाहत है कि वह मेडिकल की पढ़ाई करें। लेकिन उसका परिवार आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है कि उसका नामांकन मेडिकल कॉलेज में करा सके। उसने राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की है, ताकि वह अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट के नए भवन की खुशी बहुत मगर न्याय प्राप्त करने के लिए अधिकांश लोगों का जूझना चिंतनीय: बंधु तिर्की
    Next Article बिजली-पानी पर राज्य की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार: संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version