रांची। सांसद संजय सेठ ने विद्यानगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग सनातनी को एड्स और आतंकवादी बताते हैं। सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं। उनका अपमान मतलब देश के 140 करोड लोगों का अपमान।
जब मुगल और अंग्रेज शासन सनातन को खत्म नहीं कर पाये, तो कांग्रेस की क्या औकात। कांग्रेस ने सनातनी धर्म को हमेशा अपमानित कर तुष्टिकरण की राजनीति की। 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ। यह गौरव की बात है, परंतु कांग्रेसी इसे भी नहीं पचा पा रहे हैं। देश की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। मोदी सरकार की उपलब्धियां को बतायी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरे देश की इकोनॉमी डूब रही थी। वहीं भारत की इकोनॉमी आगे बढ़ रही थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। कार्यक्रम में पार्षद ओम प्रकाश, अशोक मिश्रा, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, चंदन सिंह, रोमित नारायण सिंह, गुड्डू सिंह, मुनेश्वर साहू, अमित साहू, सूरज साहू, विशाल साहू, प्रकाश साहू, सुचिता सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिर्की, विकास तिर्की, विजय पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।