रांची। सफाई तो होकर रहेगी अभियान के तहत प्री मॉनसून की संभावना को देखते हुए नगर निगम शहर के सभी वार्डों में नाली सफाई अभियान चला रहा है। सफाई कार्य में 800 से अधिक सफाई कर्मचारी जुटे हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ चार सुपर सकर मशीन और छह जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल सफाई कार्य में किया जा रहा है। वहीं मॉनसून से पहले खतरे को देखते हुए निगम के द्वारा सभी खतरनाक नालियों पर लोहे की पाइप से बैरिकेडिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग के साथ-साथ सभी खतरनाक स्थान लोगों की सुविधा के लिए सूचना पट भी लगाया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version