रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के टिकट पर रांची लोकसभा से चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र तिवारी ने गुरुवार को जनसंपर्क यात्रा में हरमू नदी की बदहाली और उसमें सुधार के उपाये पर जोर दिया।

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि रांची में हरमू नदी का स्वरूप बिगड़ गया है। हरमू नदी अब नाले में परिवर्तित हो गयी है। इससे पूर्व श्री तिवारी नामकुम, कचहरी, उच्च न्यायालय, द्वारिकापुरी, जोड़ा तालाब मैदान, और मेन रोड में जनसंपर्क कर चुनाव चिह्न सिलेंडर छाप पर वोट करने का अपील की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version