जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा गठबंधन दल को यहां की जनता यहां से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज रही है क्योंकि वह डरी हुई है। सत्ता के नशे में चूर प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और इसका जवाब झारखंड की जनता जरूर देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उससे डर कर ही भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां जितने उद्योग हैं और जितना जीएसटी और सभी राजस्व केंद्र सरकार को मिल रहा है, उसका एक परसेंट भी खर्च झारखंड पर केंद्र की सरकार नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की गंगा बह रही है। आदिवासियों का कल्याण हो रहा है। इससे भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार घबरा गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आदिवासी समुदाय और पूरी जनता को बदला लेने का समय आया है। लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर कमान छाप पर वोट डाल कर 25 मई को समीर मोहंती को जितायें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version