रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है। उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायी है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की दुखद खबर मिली। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में जगह दें। पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की खबर से मन दुखी है। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार थे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। दुख की इस घड़ी में भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्त िदे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और डॉ प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर, राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version